7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'याद रखिए डुबकी लगाने से पाप नहीं धुलते...', महाकुंभ स्नान पर बोलीं...

‘याद रखिए डुबकी लगाने से पाप नहीं धुलते…’, महाकुंभ स्नान पर बोलीं जया किशोरी

Published on

नई दिल्ली,

एक हिंदी न्यूज़ चैनल के विशेष कार्यक्रम में जब जया किशोरी से महाकुंभ में स्नान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देखिए, महाकुंभ में कौन डुबकी लगा रहा है, वो कौन नहीं लगा रहा है. कौन अच्छा है, वो तो मुझे नहीं पता. एक बात याद रखिए, डुबकी लगाने से आपके सारे पाप नहीं धुल जाते. डुबकी लगाने से वही पाप धुलते हैं जो गलती से किए गए हैं जो अनजाने में किए गए हैं. सोची-समझी योजनाएं नहीं धुलतीं.

‘कर्मों की सजा जरूर मिलेगी’
उन्होंने जोर देकर कहा कि आप जो किसी को सोच-समझकर किसी को तकलीफ पहुंचा रहे हैं, उन पाप को गंगा मैया भी नहीं धोएंगी. उस कर्म की सजा तो आपको मिलेगी-ही-मिलेगी. वो बात अलग है कि कौन डुबकी लगा रहा है, उसने अपने जीवन में क्या किया है.

सेशन में जब नवयुवकों की महाकुंभ में सक्रियता से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हमारा देश बदल रहा है और भक्ति की ओर बढ़ रहा है. लोग खुली मानसिकता के साथ भक्ति और आध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं जो कि अच्छी बात है.’

साथ ही उन्होंने महाकुंभ में हुए हादसे पर अपने विचार रखते हुए कहा, जिन लोगों के साथ ये हादसा हुआ उनके लिए कोई दवाई काम नहीं करेगी. हम उन लोगों के दर्द को कम नहीं कर सकते हैं, लेकिन उनका साथ जरूर निभा सकते हैं. और जो हुआ उसके लिए माफी मांग सकते हैं. इतनी संख्या में लोगों का महाकुंभ में पहुंचना अच्छी बात है, पर लोगों को थोड़ा मर्यादा और नियम में रहना चाहिए.

‘नास्तिक व्यक्ति आध्यात्मिक हो सकता है?’
वहीं, जब जया किशोरी से पूछा गया कि क्या कोई नास्तिक व्यक्ति आध्यात्मिक हो सकता है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर आप आध्यात्मिक हैं तो शक्ति को मानना पड़ेगा. यहां उस शक्ति का मतलब कर्म से है. अगर आप सिर्फ अपने आप को ही सर्वोपरि मानेंगे तो आप आध्यात्मिक नहीं हैं.’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...