5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअस्पताल में बेड पर लगा लाशों का ढेर... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन...

अस्पताल में बेड पर लगा लाशों का ढेर… नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद ये वीडियो डरा रहा

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की तस्वीरें और वीडियो को देखकर लोगों का दिल पसीज रहा है। अस्पताल से अपने परिजन का शव देखकर लौटीं एक महिला ने जो कुछ भी मीडिया के सामने बयां किया है, वह काफी डराने वाला है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में बिहार की रहने वाली शोभा बता रही हैं कि अस्पताल में बेड घायलों से भरा हुआ है। एक बेड पर चार-चार शव रखे हुए हैं। महिला ने बताया कि उसकी देवरानी की भी इस हादसे में मौत हो गई है। अस्पताल में अनगिनत डेड बॉडी हैं। वहीं घायलों की संख्या करीब 50-60 है।’ उन्होंने बताया, ‘शवों को देखने की हिम्मत नहीं हो रही है।’ हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदले जाने से मची भगदड़ में लोगों ने जान गंवाई। स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर आनी थी। लेकिन, ट्रेन आने के कुछ समय पहले ही प्लेटफॉर्म बदल दिया गया, जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई और यात्री अपना प्लेटफॉर्म बदलने के लिए भागने लगे। ऐसे में पुल पर बैठे यात्री दब गए और उनकी मौत हो गई।

https://x.com/srinivasiyc/status/1890942626490171464?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1890942626490171464%7Ctwgr%5Ee96171fa81bfdc0441c4393970886e69d05772ce%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fnew-delhi-railway-station-stampede-dead-bodies-on-beds-in-hospital-watch-video%2Farticleshow%2F118299106.cms

हादसे के चश्मदीदों ने क्या बताया?
स्टेशन पर कुली का काम करने वाले रिंकू मीणा ने बताया, ‘भगदड़ के समय मैं पुल के ऊपर खड़ा था। ट्रेन पहले प्लेटफार्म नंबर 14 पर आनी थी। अनाउंसमेंट में उसका प्लेटफार्म बदल दिया गया। उसी वजह से सीढ़ियों पर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सीढ़ियों पर बैठे लोग भीड़ के नीचे दब गए और उनकी जान चली गई ।’ दुकानदार रमन कुमार ने कहा, ‘यहां बहुत सारे लोग इकट्ठे हो गए थे। इतनी भीड़ थी कि खुद देखना मुश्किल हो रहा था। पुलिस भी वहां भीड़ को कम करने की कोशिश कर रही थी। लोग बता रहे थे कि ट्रेन को यहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जा रहा था। दोनों तरफ प्लेटफॉर्म पर भीड़ थी। इसके बाद लोग भागने लगे और भगदड़ मच गई।’ इस बीच, भगदड़ के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...