13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसमारोह में लगे गुब्बारों में थी हाइड्रोजन, नेपाली डिप्टी पीएम के मोमबत्ती...

समारोह में लगे गुब्बारों में थी हाइड्रोजन, नेपाली डिप्टी पीएम के मोमबत्ती जलाते ही लगी आग, एयरलिफ्ट कर लाए गए काठमांडू

Published on

काठमांडू:

नेपाल के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल एक उद्घाटन समारोह के दौरान झुलस गए। उनके साथ पोखरा के मेयर धनराज आचार्य भी झुलसे हैं। ये हादसा शनिवार को कास्की जिले में एक पर्यटन मेले ‘पोखरा विजिट ईयर 2025’ के उद्घाटन के दौरान हुआ। मंच पर हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे लगाए गए थे। कार्यक्रम में जब डिप्टी पीएम और दूसरे मेहमान मोमबत्ती जला रहे थे तो गुब्बारों में आग लग गई। आग लगने से डिप्टी पीएम और पोखरा के मेयर झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों नेताओं को एयरलिफ्ट कर राजधानी काठमांडू लाया गया और अस्पताल में भर्ती किया गया।

पोखरा मेयर के निजी सचिव पुन लामा ने पीटीआई को बताया है कि उप प्रधानमंत्री पौडेल के सिर और हाथ में चोटें आईं हैं। मेयर आचार्य के चेहरे पर जलने के निशान हैं। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, आचार्य को पहले फिशटेल अस्पताल ले जाया गया और पौडेल को गंडकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों नेताओं को शुरुआती इलाज के बाद शनिवार दोपहर को सिम्रिक एयर हेलीकॉप्टर से काठमांडू के कीर्तिपुर बर्न अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।

दोनों नेताओं की तबीयत में सुधार
लामा ने बताया है कि दोनों नेताओं को चोट आई लेकिन अब दोनों ही पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि हाइड्रोजन से भरे गुब्बारों में आग एक ऑटोमैटिक स्विच से निकली चिंगारी के कारण लगी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस घटना से ‘पोखरा विजिट ईयर’ के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा और यह बिना किसी रुकावट के जारी रहा।

पोखरा में चल रहे ‘पोखरा विजिट ईयर’ 2025 का लक्ष्य मौजूदा साल में 20 लाख पर्यटकों को आकर्षित करना है। इस घटना ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इस बात को लेकर सवाल है कि हाइड्रोजन जैसी ज्वलनशील गैस को गुब्बारों में क्यों भरा गया। हालांकि आयोजकों ने चीजों को संभालते हुए कार्यक्रम को जारी रखा है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...