14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली सीएम का नाम कल होगा फाइनल, 19 या 20 फरवरी को...

दिल्ली सीएम का नाम कल होगा फाइनल, 19 या 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ!

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कल हो जाएगा. नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक दल की बैठक कल दोपहर होगी. इस बैठक में नेता सदन का चुनाव किया जाएगा और दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है. इससे पहले कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बताया जा रहा है कि बीजेपी के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा.

बता दें कि रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और पवन शर्मा का नाम चर्चा में हैं. हालांकि ये सिर्फ कयास हैं, पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह दिल्ली में भी कोई सरप्राइज दे सकते हैं.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा था कि नए मुख्यमंत्री का चुनाव पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में कई सक्षम नेता हैं, जिनमें दिल्ली भाजपा के दो पूर्व अध्यक्ष, पार्टी के एक राष्ट्रीय सचिव और कई पूर्व राज्य पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव है.

दिल्ली बीजेपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. साथ ही कहा कि इससे पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान होगा. उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का उदाहरण देते हुए कहा कि अतीत में भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने मिसाल कायम की है.

केंद्रीय नेतृत्व ही निभाएगा अहम भूमिका
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर आम आदमी पार्टी को एक दशक बाद सत्ता से बाहर किया है. इस जीत के साथ ही अब इस बात पर ध्यान केंद्रित हो गया है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, क्योंकि बीजेपी ने सीएम पद का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा था. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस बारे में फैसले लिए जाने की उम्मीद है.

बीजेपी ने खत्म किया 27 साल का वनवास
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की थी. आम आदमी पार्टी महज 22 सीटें ही जीत सकी थी. जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार ‘जीरो’ पर सिमट गई. दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी. उसके बाद से ही बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल से वनवास झेल रही थी.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...