14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिहार के बाद AAP के सामने नई मुश्किल, दिल्ली में किसे नेता...

हार के बाद AAP के सामने नई मुश्किल, दिल्ली में किसे नेता विपक्ष बनाएगी पार्टी, कौन से नाम चल रहे दौड़ में आगे?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इतनी बड़ी हार की कल्पना नहीं की थी। पार्टी दिल्ली में फिर से सरकार बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही थी लेकिन वह सिर्फ 22 सीटें ही जीत सकी। चुनाव हारने के बाद पार्टी के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली में पार्टी की हार इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन सहित तमाम बड़े चेहरे चुनाव हार गए।

चुनाव नतीजों के तुरंत बाद पार्टी के तीन पार्षदों ने उसका साथ छोड़ दिया और अब सवाल यह उठ रहा है कि पार्टी दिल्ली में किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी? चूंकि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेता चुनाव हार गए हैं इसलिए दिल्ली की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इस मामले में भी पार्टी को फैसला लेना है।

दिल्ली के लोगों को है AAP पर भरोसा: राय
आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि पार्टी दिल्ली में अपनी यूनिट का फिर से गठन करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों को लेकर पार्टी के सभी संगठन सचिव, अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष रिपोर्ट सौंपेंगे और 19 फरवरी को पार्टी की एक अहम बैठक होगी। गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी को चुनाव में 43.6% वोट मिले हैं और बीजेपी को सिर्फ दो प्रतिशत वोट ज्यादा मिले हैं।

राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अभी भी आम आदमी पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए ताकत का गलत इस्तेमाल किया और सारे राज्यों के नेताओं को दिल्ली में लगा दिया। गोपाल राय ने यह भी कहा कि बीजेपी जब अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी, उसके बाद ही आम आदमी पार्टी की ओर से विपक्ष के नेता के नाम की घोषणा की जाएगी।

इन नेताओं के नाम की है चर्चा
अब सवाल यह है कि आम आदमी पार्टी नेता प्रतिपक्ष किसे बनाएगी। इस दौड़ में निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी, गोपाल राय, लगातार चार चुनाव जीतने वाले संजीव झा और जरनैल सिंह के नाम चर्चा में हैं। याद दिलाना होगा कि बीते साल अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया था और ऐसा करके उन्होंने महिला कार्ड खेला था।

ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस बार भी अरविंद केजरीवाल आतिशी को मौका देंगे। आतिशी ने चुनाव में बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को हराया है। हालांकि गोपाल राय भी लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं और लंबे वक्त से दिल्ली में पार्टी के संयोजक हैं। राय पूर्वांचली चेहरे हैं और परिवहन सहित कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

इसी तरह संजीव झा दिल्ली में काफी प्रभावशाली माने जाने वाले पूर्वांचल समाज से आते हैं और जरनैल सिंह भी प्रभावशाली समुदाय सिख-पंजाबी मतदाताओं के बीच पकड़ रखते हैं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले में अरविंद केजरीवाल की मुहर ही अंतिम होगी। देखना होगा कि केजरीवाल दिल्ली की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर किस विधायक को नियुक्त करते हैं।

बीजेपी ने अब तक नहीं किया CM के नाम का ऐलान
दूसरी ओर, बीजेपी भी अब तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि 19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित कई नाम आगे चल रहे हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...