6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं की मारुति अर्टिगा कार हादसे...

महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं की मारुति अर्टिगा कार हादसे की शिकार, तीन की मौत और पांच घायल

Published on

आजमगढ़:

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बड़ा हादासा हो गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगवां इलाके में डिवाइडर से मारुति अर्टिगा कार की टक्कर में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को रेफर कर दिया गया है। यह दर्दनाक घटना आजमगढ़ महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ घटी है। सभी पीड़ित नेपाल के रूपनदेई जिला के निवासी हैं। यह लोग एक ही कार में सवार होकर अपने देश लौट रहे थे. तभी आजमगढ़ में हादसे का शिकार हो गए।

मृतकों में दो महिलाएं दीपा, गंगा और एक पुरुष गणेश हैं। घटना की सूचना के बाद सभी लोगों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां पर इन तीनों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य लोगों को भर्ती किया गया। परिजनों को जानकारी होने के बाद लोग पहुंचे और इसके बाद सभी घायलों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

कार ड्राइवर को आ गई थी झपकी
परिजनों का कहना है कि हम 25 लोग पांच मारूति अर्टिगा गाड़ी से नेपाल रूपंदेही से महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करने के बाद सभी लोग वापस रात में घर के लिए लौट रहे थे। ड्राइवर थके हुए थे, उनको दो घंटे का आराम भी दिया गया था। सभी साथ लौट रहे थे, तभी एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर को झपकी लगने से यह हादसा हो गया। अर्टिगा गाड़ी डिवाइडर में जाकर टकरा गई, जिससे मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक गंगा देवी 45 वर्ष, गणेश 50 वर्ष और दीपक शामिल हैं, ये सभी नेपाल के निवासी हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...