12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यअजमेर में 33 साल बाद फिर वही कांड! गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के...

अजमेर में 33 साल बाद फिर वही कांड! गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के खेल में फंसी कई स्कूली छात्राएं

Published on

ब्यावर/अजमेर:

33 साल पहले राजस्थान के अजमेर जिले में स्कूली छात्राओं के साथ जो गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग कांड हुआ। ठीक वैसा ही कांड अब ब्यावर जिले में सामने आया है। ब्यावर के विजय नगर इलाके में निजी स्कूल की छात्राओं को कुछ बदमाशों ने अपने जाल में फंसाया और ब्लैकमेल करने लगे। पहले एक लड़की को जाल में फंसाया। उसके साथ रेप करके ब्लैकमेल करने लगे। फिर उसे कहा कि स्कूल की दूसरी लड़कियों से दोस्ती कराने पर उसे छोड़ देंगे। ऐसा करते करते एक के बाद कई छात्राओं को शिकार बनाया गया। सोमवार 17 फरवरी को इस कांड का खुलासा हुआ तो लोग आक्रोशित हुए और थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया गया।

अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेल
जानकारी के मुताबिक जिस तरह से अजमेर में हुए ब्लैकमेलिंग कांड में स्कूली छात्राओं को अश्लील फोटो वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। ठीक उसी तरह विजय नगर में निजी स्कूल की छात्राओं को शिकार बनाया गया। पहले एक छात्रा के साथ रेप करके वीडियो बनाए गए। उसे ब्लैकमेल किया गया। बाद में उस बालिका के जरिए उसकी सहेलियों को जाल में फंसाया गया। बालिकाओं को मोबाइल फोन का लालच देकर फंसाया गया। बाद में धर्म बदलने के लिए भी मजबूर किया जाने लगा। उन्हें कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश किया जाने लगा।

घर से रुपए चुराए तो हुआ खुलासा
पिछले दिनों एक नाबालिग छात्रा ने अपने घर से दो हजार रुपए चुराए थे। घर वालों को शक हुआ कि छात्रा को कोई परेशान कर रहा है। परिवार वालों ने लड़की पर नजर रखी तो एक दिन उसे किसी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो छात्रा ने पूरे कांड का खुलासा किया। रेप और ब्लैकमेल कांड की घटना सामने आई तो लोग हैरान रह गए। सोमवार को सैकड़ों लोगों ने विजय नगर थाने का घेराव करते हुए घटना का विरोध किया और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। बालिका के पिता की ओर से लव जिहाद का मामला दर्ज किया गया। हिंदू संगठनों ने घटना के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त किया है।

5 गिरफ्तार, शेष की तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एसपी सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ विजयनगर थाने पहुंच गई थी। मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में रिहान मोहम्मद, सोहेल मंसूरी, साहिल कुरैशी, अरमान पठान और लुकमान उर्फ सोहेब है। पांचों आरोपियों की उम्र महज 19 से 20 वर्ष है। इन पांच आरोपियों के साथ दो नाबालिग आरोपियों को भी निरुद्ध किया है। पुलिस के मुताबिक और भी आरोपी इस गैंग में शामिल हैं जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। विजय नगर थाना प्रभारी करण सिंह का कहना है कि फिलहाल 4-5 पीड़ित बालिकाएं सामने आई है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...