15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिआतिशी के पूर्व सीएम बनने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए क्या-क्या...

आतिशी के पूर्व सीएम बनने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए क्या-क्या सुविधाएं देगी सरकार

Published on

नई दिल्ली:

आज शाम दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। इसके बाद कल नया मुख्यमंत्री शपथ भी ले लेगा। वहीं आतिशी पूर्व मुख्यमंत्री कहलाएंगी। हालांकि दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन नए सीएम की शपथ तक वो इस पद पर हैं। आतिशी के पूर्व मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलेंगी? आइए बताते हैं।

विधायक के तौर पर मिलेगी इतनी सैलरी
आतिशी भले ही मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी, लेकिन वो कालकाजी सीट से विधायक चुनी गई हैं। ऐसे में बतौर विधायक उन्हें सैलरी मिलती रहेगी। दिल्ली में विधायकों को बेसिक सैलरी 30 हजार रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा विधानसभा भत्ता समेत अन्य भत्तों को मिलाकर करीब 90 हजार रुपये महीने सैलरी मिलती है। इसके अलावा सरकारी आवास, यात्रा भत्ता, टेलीफोन खर्च और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

अगर नेता विपक्ष बनीं तो…
इसके अलावा माना जा रहा है कि आतिशी विपक्ष की नेता भी बन सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनका वेतन और भत्ता और भी बढ़ जाएगा। नेता विपक्ष को मंत्री की तरह की सुविधाएं और वेतन मिलता है। नेता विपक्ष के तौर पर आतिशी को 1 लाख 70 हजार रुपये प्रति माह सैलरी और यात्रा भत्ता, टेलीफोन खर्च और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

पूर्व सीएम के क्या अधिकार?
दिल्ली में पूर्व सीएम को भी कई सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद जेड सिक्योरिटी जैसी खास सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की शपथ होगी। इससे पहले आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। वहीं मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को भी न्योता भेजा है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...