15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति‘असल फिसल पड़े और नकल चल पड़े...’, कांग्रेस की मीटिंग में राहुल...

‘असल फिसल पड़े और नकल चल पड़े…’, कांग्रेस की मीटिंग में राहुल गांधी के सामने ऐसा क्यों बोले खड़गे

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने AICC मुख्यालय में पार्टी के सभी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता की. इस मीटिंग में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेता शामिल हुए. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कई बार पार्टी की मजबूती के लिए जल्दबाजी में कई लोगों को शामिल करा लेते हैं लेकिन पर आइडियोलॉजी में कमजोर लोग मुश्किल में भाग खड़े होते हैं. ‘असल फिसल पड़े और नकल चल पड़े’ ये पुरानी कहावत है, ऐसे लोगों से हम दूर रहें.

महासचिवों और प्रभारियों को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “पिछली 2 CWC मीटिंग में मैंने संगठनात्मक सुधार की बात की थी. उस कड़ी में कई फैसले लिए जा चुके हैं. संगठन को स्टेट हेडक्वार्टर से बूथ तक जल्द से जल्द मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्मेदारी है. आपको बूथ तक इस काम के लिए खुद जाना होगा, मेहनत करनी होगी, वर्कर्स से मुलाकात करनी होगी.

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप प्रभारी और महासचिव ग्रासरूट लेवल पर बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला लेवल पर जाएंगे तो वहां नए लोगों को जोड़ पाएंगे. भरोसेमंद और विचारों से मजबूत लोगों को अपने साथ ला पाएंगे. ऐसे लोग जो पार्टी के लिए बहुत कारगर हो सकते हैं, पर उन्हें मौका नहीं मिला, उन्हें लाया जा सकेगा.

‘विपरीत माहौल में चट्टान…’
खड़गे ने आगे कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए कमिटेड ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए, जो विपरीत माहौल में भी चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े हैं. कई बार पार्टी की मजबूती के लिए जल्दबाजी में कई लोगों को शामिल करा लेते हैं लेकिन विचारधारा में कमजोर लोग मुश्किल में भाग खड़े होते हैं.

उन्होंने कहा कि हमारा ‘संविधान बचाओ अभियान’ चल रहा है. जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम बेलगांव में हमने तय किया था, ये अगले एक वर्ष तक चलेगा. इसके तहत पदयात्रा, संवाद, कॉर्नर मीटिंग्स जैसी गतिविधियां चलायी जा सकती है. लेकिन ऐसे हर प्रोग्राम का लक्ष्य होना चाहिए.

खड़गे ने इस दौरान वोटर लिस्ट के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारे सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. इन दिनों चुनाव में वोटर लिस्ट मैनिपुलेशन का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है. इसके बारे में लोकसभा में राहुल गांधी जी ने भी सवाल उठाया. आप सभी को महसूस होगा कि आज कल हमारे समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए जाते हैं या नाम हटाकर बगल के बूथ से जोड़ दिया जाता है.

‘धांधली को रोकना होगा…’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की तरफ से नए नाम चुनाव के ठीक पहले जोड़े जाते हैं, इस धांधली को हर हाल में रोकना होगा. महंगाई और बेरोज़गारी स्थायी मसला बना हुआ है. मोदी सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल रही है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आर्थिक मामलों में भी अमेरिका हम पर गहरी चोट कर रहा है. हम पर उलटा टैरिफ लगा दिया लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका विरोध तक नहीं किया. वे हम पर जबरदस्ती घाटे का सौदा थोप रहे हैं, जिसे हमारी सरकार चुपचाप मान ले रही है. ये साफ-साफ हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के लोगों का अपमान है.

उन्होंने आगे कहा कि अगला 5 साल हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष और जन आंदोलन करके मुख्य विपक्ष की भूमिका में उभरने का प्रयास करें. इससे ही हम लोगों की पहली पसंद बनेंगे.

मीटिंग में कौन से नेता शामिल हुए? कांग्रेस महासचिव और राज्य प्रभारियों की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़के के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधा, केसी वेणुगोपाल, बीके हरिप्रसाद, जयराम रमेश, माणिक राव ठाकरे, भूपेश बघेल, सुखजिंदर रंधावा, मणिकम टैगोर, अविनाश पांडे, अलका लांबा, दीपा दास मुंशी, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, कृष्णा अल्लावरु, अजय कुमार लल्लू, जितेंद्र सिंह, रजनी पाटिल, कुमारी शैलजा और कन्हैया कुमार पहुंचे थे.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...