11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यप्रयागराज महाकुंभ: संगम का पानी न केवल नहाने के लिए बल्कि आचमन...

प्रयागराज महाकुंभ: संगम का पानी न केवल नहाने के लिए बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है… विधानसभा में योगी

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन और हंगामा किया। दूसरे दिन बुधवार को भी विधानसभा का सत्र हंगामेदार रहा है। सीएम योग आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने फेकल बैक्टीरिया की रिपोर्ट करते हुए इसे महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश बताया। योगी ने यह करोड़ लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। संगम का जल स्नान और आचमन लायक है।

बुधवार को दूसरे दिन विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से दी गई पूरी टेस्टिंग रिपोर्ट को रखा। फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में कहा कि त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है और पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

योगी ने कहा कि आज की रिपोर्ट के अनुसार संगम के पास BOD की मात्रा 3 से कम है और घुलित ऑक्सीजन 8-9 के आसपास है। इसका मतलब है कि संगम का पानी न केवल नहाने के लिए, बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है। फेकल कोलीफॉर्म बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सीवेज लीकेज और जानवरों का मल, लेकिन प्रयागराज में फेकल कोलीफॉर्म की मात्रा मानकों के अनुसार 2,500 MPN प्रति 100 ml से कम है। इसका मतलब है कि झूठा अभियान केवल महाकुंभ को बदनाम करने के लिए है। NGT ने भी कहा है कि फेकल अपशिष्ट 2000 MPN प्रति 100 ml से कम था।

फेकल बैक्टीरिया मतली, उल्टी, दस्त और अधिक गंभीर संक्रमण सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। सीपीसीपी की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि फेकल कोलीफॉर्मकी स्वीकार्य सीमा 2500 यूनिट प्रति 100 एमएल है। सीपीसीपी ने तीन फरवरी को एक रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें कुछ गैर अनुपालन और उल्लंघनों की ओर इशारा किया गया था।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...