15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण...', दिल्ली CM चुने जाने...

‘देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण…’, दिल्ली CM चुने जाने के बाद बोलीं रेखा गुप्ता

Published on

नई दिल्ली,

पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. भाजपा ने बुधवार को इसकी घोषणा की. भाजपा विधायक दल की बैठक में गुप्ता को दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया. रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में पद की शपथ लेंगे. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वह वर्तमान में भाजपा शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी.

रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया. उनके साथ राज्य भाजपा पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़, शहर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत भी थे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा भी राज निवास में मौजूद थे.

इसके बाद रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के भाजपा आलाकमान को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया. 27 साल बाद एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. यह देश की सभी महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है. हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. भाजपा की हर प्रतिबद्धता को पूरा करना मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य है.”

दिल्ली में चौथी महिला सीएम
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद रेखा गुप्ता मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद वह दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी. गुप्ता के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेगी.

मूल रूप से हरियाणा के जींद से आने वाली रेखा गुप्ता का जन्म साल 1974 में जुलाना में हुआ था. एसबीआई बैंक में पिता की नौकरी लगने के बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था. हालांकि अब भी उनका परिवार जुलाना में कारोबार करता है. दिल्ली से सटे हरियाणा से ताल्लुक रखने की वजह से रेखा गुप्ता का अपने गृह राज्य में आना-जाना होता रहता है. रेखा गुप्ता की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनीष गुप्ता से हुई है.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...