13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार की 'पिच' पर BJP उड़ाने लगी 'हेलिकॉप्टर शॉट', बिहार चुनाव...

नीतीश कुमार की ‘पिच’ पर BJP उड़ाने लगी ‘हेलिकॉप्टर शॉट’, बिहार चुनाव से पहले जान लीजिए ‘L-K’ प्लान

Published on

पटना

भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक वैभव और मुगल से संघर्ष के प्रतीक महापुरुष शिवाजी को चुनावी धार पर चढ़ा डाला। बिहार विधानसभा जंग की फतह को लेकर सक्रिय भाजपा इस चुनाव में बाजी दर बाजी चल रही है। शिवाजी की जयंती भाजपा पहले भी मनाती रही है और यह राष्ट्रीय गौरव शिवाजी के लिए सम्मान का विषय ही साबित होते रहा है। पर इस बार शिवाजी की जयंती को राजनीतिक अंदाज में मनाते शिवाजी की एक जाती विशेष के खांचे में डाल दिया। आइए जानते हैं बिहार के चुनावी जंग में भाजपा की नई चाल क्या है?

कुर्मी मंच और शिवाजी
बिहार विधानसभा के चुनावी जंग में भाजपा इस बार कुछ नए अंदाज में उतर रही है। हो यह रहा है कि भाजपा हर उस गोलबंदी पर विशेष फोकस कर रही है जो उसके लिए वोट प्राप्ति का कारण बन सके। अपनी इस मुहिम में भाजपा की एक कोशिश अपने आधार वोट को पुख्ता करने की भी हो रही है। भाजपा ने इस उद्देश्य को ध्यान में रख कर शिवाजी को कुर्मी फोल्ड में कर एक तरह से नीतीश कुमार के आधार वोट में सेंधमारी की कोशिश भी कर डाली। मौका था शिवजी की जयंती का जिसे भाजपा ने इस बार कुर्मी एकता रैली के मंच पर मनाया। भाजपा ने यह तीर गत बुधवार को भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू के कंधे पर रख कर चलाया। ज्ञात हो कि मंटू 2010 में अमनौर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक थे। पर 2020 में ये भाजपा के उम्मीदवार बने और जीते भी। हालांकि मंटू ने बड़े ही सलीके से शिवाजी की जयंती को सर्वदलीय बनाने की कोशिश भी की। पर मंच से भाजपा विधायक ने भरपूर निशाना साधा।

लव-कुश वोटर पर है भाजपा की निगाह
यह कोई पहला मौका नहीं है जब भाजपा ने कुर्मी, कुशवाहा और कहार के जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की। इसके पहले जनता दल यूनाइटेड से भाजपा में आए शंभु पटेल पर भी भाजपा मेहरबान रही। भाजपा के भीतर तमाम सक्रिय और बड़े नेताओं के रहते शंभू सिंह पटेल को राज्यसभा भेजा। भाजपा यहीं नहीं रूकी। लव कुश समीकरण को ध्यान में रख कर राजद से भाजपा में आए भीम सिंह को भी राज्यसभा भेजा। और फिर इस राह पर चलकर भाजपा ने बढ़ा दाव सम्राट चौधरी पर खेल डाला और प्रदेश अध्यक्ष तक बना डाला। यह वह समय था जब नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे। तब भाजपा सम्राट चौधरी को बतौर मुख्यमंत्री प्रस्तुत भी किया। यह वह समय था जब सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांध ली थी और यह संकल्प लिया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंती पद से हटाने के बाद पगड़ी खोलेंगे। लेकिन जब नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ आ गए तो भाजपा ने रणनीति बदली। लेकिन कुशवाहा मत को ध्यान में रख कर उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया।

2015 से बदली रणनीति
एनडीए के प्रारंभ काल में भाजपा कभी भी कुर्मी, कुशवाहा और कहार वोट के लिए विशेष प्रयास नहीं की। यह वह समय था जब भाजपा इन वोटों के लिए नीतीश कुमार पर निर्भर रहती थी। लेकिन जब नीतीश कुमार ने गठबंधन धर्म पर आघात कर भाजपा का साथ छोड़ा। तभी से भाजपा ने इन मतों की गोलबंदी हेतु प्रयास करने लगी। इसके लिए भाजपा ने अन्य दलों से आए नेताओं को तरजीह दी। इसी क्रम में शंभु पटेल, भीम सिंह, सम्राट चौधरी और कृष्ण कुमार मंटू जैसे नेताओं को भाजपा में शामिल कराकर नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंधमारी शुरू कर दी थी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...