10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान ने बांग्लादेश में ऐसा क्या किया कि चिंतित हो गए आर्मी...

पाकिस्तान ने बांग्लादेश में ऐसा क्या किया कि चिंतित हो गए आर्मी चीफ? जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कही बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

भारत ने 2014 के बाद से पाकिस्तान के साथ संबंधों का नजरिया बदल दिया है। उन्होंने बांग्लादेश के हालात पर कहा कि वहां पाकिस्तान की दखल चिंताजनक है। एएनआई पॉडकास्ट में जनरल द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान को अब अच्छे से पता है कि भारत जो कहता है, वो करता है।उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान अब समझ गया है कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं।’ जनरल द्विवेदी ने उन खबरों पर भी चिंता जताई जिनमें बताया गया था कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का एक दल हाल ही में बांग्लादेश के उन इलाकों का दौरा किया जो पश्चिम बंगाल में ‘चिकन नेक’ या सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास हैं। यह इलाका भारत के लिए काफी संवेदनशील है।

भारत-चीन के बीच अब कैसे रिश्ते?
जनरल द्विवेदी ने चीन के साथ संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत और चीन, पूर्वी लद्दाख के देपसांग और देमचोक में पिछले अक्टूबर में हुई सेना की वापसी के बाद एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर तैनात सैनिकों की बड़ी संख्या को कम करने के तरीके तलाश रहे हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि सभी कोर कमांडरों को गश्त और चराई से जुड़े छोटे-मोटे मुद्दों को सुलझाने का अधिकार दिया गया है ताकि ये मुद्दे ‘हिंसा में न बदलें’।

इस महीने की शुरुआत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे को खारिज कर दिया था। राहुल ने दावा किया था कि सेना प्रमुख ने कहा था कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में मौजूद हैं। इस पर जनरल द्विवेदी ने एएनआई के साथ एक पॉडकास्ट में कहा कि सेना को राजनीतिक विवादों में नहीं घसीटा जाना चाहिए।

आर्टिकल 370 पर कोई समझौता नहीं
पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि पड़ोसी देश को साफ-साफ बता दिया गया है कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के साथ ही पूरा जम्मू-कश्मीर ‘भारत का अभिन्न अंग’ है। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई समझौता नहीं है।’ उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के रूप में भर्ती होने वाले ‘स्थानीय लोगों’ की संख्या में काफी कमी आई है। लोगों को अब अपनी पहचान को लेकर ‘कोई भ्रम’ नहीं है और ‘आतंकवाद से पर्यटन’ की ओर बढ़ने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर अच्छी तरह से काम कर रहा है। सेना प्रमुख ने आगे कहा, ‘भारत ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि हम (पाकिस्तान से) अपनी बातचीत में दृढ़ रहेंगे। और अगर जरूरत पड़ी, तो हम आक्रामक भी हो सकते हैं। इसलिए, अगर आप हमें मजबूर करते हैं, तो हम अपने इरादे बताने के लिए काफी आक्रामक होंगे।’

आईएसआई के बांग्लादेश दौरे से चिंता
पिछले महीने पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश के रंगपुर का दौरा किया था, जो बंगाल में सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब है। इस बारे में पूछे जाने पर द्विवेदी ने कहा, ‘मैंने एक खास देश (पाकिस्तान) के लिए आतंकवाद का केंद्र शब्द इस्तेमाल किया था। अब वे देशवासी, अगर वे किसी और जगह जाते हैं और वह जगह हमारे पड़ोसी देश में होती है, तो जहां तक मेरा सवाल है, मुझे इसके बारे में चिंतित होना चाहिए।’

सेना प्रमुख ने पहले कहा था कि भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे को ‘रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण’ पड़ोसी मानते हैं और दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की ‘दुश्मनी’ किसी के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों सेनाओं के बीच संबंध ‘बहुत मजबूत’ हैं और ‘हम जब चाहें तब एक दूसरे से जानकारी का आदान-प्रदान करने में सक्षम हैं’।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...