5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपाल'शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता...', MP सरकार के...

‘शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता…’, MP सरकार के मंत्री बोले

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान पर दिया गया बयान चर्चा में है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर शिवाजी महाराज नहीं होते तो उनका नाम कैलाश की जगह ‘कलीमुद्दीन’ होता.

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मंच से आमजन को संबोधित करते हुए यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के कारण ही मालवा और उसके आसपास के क्षेत्रों में मुगलों का प्रवेश नहीं हो सका था. अगर शिवाजी महाराज नहीं होते, तो आज उनका नाम कैलाश की जगह ‘कलीमुद्दीन’ होता.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिवाजी महाराज के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और संघर्ष ही था, जिसके कारण भारत के कई हिस्सों में मुगलों की दखलंदाजी रुक पाई. विजयवर्गीय ने शिवाजी महाराज की वीरता और उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, और उनके आदर्शों को जीवित रखने की अपील की.

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने ‘X’ पर लिखा, ”भारत की गौरवशाली अस्मिता के दिव्य आलोक, हिंदवी स्वराज के युग निर्माता, अनुपम पराक्रम एवं अद्वितीय शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. आज इस पावन अवसर पर इंदौर में निकाली गई भव्य वाहन रैली में सहभागिता कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this