9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयविरोधियों की कमियों को जनता के सामने लाना राजनेताओं की जिम्मेदारी... कोर्ट...

विरोधियों की कमियों को जनता के सामने लाना राजनेताओं की जिम्मेदारी… कोर्ट ने खारिज की सत्येंद्र जैन की याचिका

Published on

नई दिल्ली

राउज एवेन्यू की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की ओर से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि शिकायतकर्ता (जैन) और स्वराज अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के सदस्य हैं। अपनी विरोधी पार्टियों के खिलाफ छोटी से छोटी सूचना के इस्तेमाल की कोशिश करना राजनेताओं के बीच बहुत आम बात है ताकि मीडिया के सामने उसे उजागर कर फायदा उठा सकें। अदालत ने कहा, अपने विरोधियों की कमियों को आम जनता के सामने लाना राजनेताओं की जिम्मेदारी है। ऐसे में अदालत की भी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे बयानों और मानहानिकारक बयानों के बीच अंतर को स्पष्ट करते हुए भाषण और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार की सुरक्षा करे और संतुलन बनाकर रखे।

कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की यचिका का संज्ञान लेने से इनकार किया
जैन ने आरोप लगाया था कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर, 2023 को एक निजी न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। जैन ने दावा किया कि इस इंटरव्यू को लाखों लोगों ने देखा। एडिशनल चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले का संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा कि बीएनएस की धारा 356 (मानहानि) के तहत दंडनीय अपराध पर संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं। अदालत ने आगे कहा कि शिकायत और उसके साथ संलग्न दस्तावेजों से कोई दूसरा अपराध होता हुआ नजर नहीं आया, इसलिए शिकायत को खारिज किया जाता है। आपराधिक मानहानि के मामले में अधिकतम दो साल की सजा हो सकती है।

सत्येंद्र जैन ने क्या लगाया आरोप?
शिकायत में जैन ने कहा कि स्वराज ने झूठ बोला कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और सोने के 133 सिक्कों के अलावा तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए। AAP नेता ने आरोप लगाया कि स्वराज ने उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए ये टिप्पणियां कीं और उन्हें ‘भ्रष्ट’ और ‘धोखेबाज’ कहकर उनकी बदनामी की। अदालत ने आदेश में कहा कि बांसुरी स्वराज का बयान केवल उस सूचना का दोहराव था जो जनता के बीच पहले से मौजूद थी, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि वो बयान शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए दिया गया। अदालत ने कहा कि स्वराज के बयान को मानहानि के अपराध के समान नहीं कहा जा सकता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...