13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश के सिंगरौली में डांसर को पकड़कर जंगल में ले गए, रातभर...

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में डांसर को पकड़कर जंगल में ले गए, रातभर 6 लोगों ने किया गैंगरेप

Published on

सिंगरौली

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ऑर्केस्ट्रा डांसर है जिसे 6 दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। दरिंदों ने रातभर गैंगरेप किया और फिर उसी हालत में जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़िता किसी तरह सुबह अपने घर पहुंची और फिर बहन के साथ थाने। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डांसर को जंगल में उठाकर ले गए
सिंगरौली जिले के माडा थाना इलाके के शीतूल गांव में रहने वाले देव कुमार शाह के घर में बरहो संस्कार का कार्यक्रम था जिसमें सरई इलाके से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। ऑर्केस्ट्रा में सिंगर के साथ डांसर लड़कियां भी थीं। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद ऑर्केस्ट्रा के सभी सदस्य अलग अलग बाइक से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में बाइक से आए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और डांसर युवती को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ जंगल में ले गए।

रातभर की हैवानियत, सुबह किसी तरह घर पहुंची पीड़िता
युवती को बचाने आए उसके साथी के साथ बदमाशों ने मारपीट की और डांसर को जंगल में ले जाने के बाद सभी 6 आरोपियों ने रातभर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद आरोपी पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर भाग गए। जिसके बाद किसी तरह पीड़िता सुबह अपने घर पहुंची और बड़ी बहन को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...