12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यपहले प्रेमी को नजरअंदाज कर दूसरे युवक से बातचीत करना छात्रा को...

पहले प्रेमी को नजरअंदाज कर दूसरे युवक से बातचीत करना छात्रा को पड़ा भारी, हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए, फिर…

Published on

उन्नाव:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने एक छात्रा का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव जंगल में छिपाने की बात कबूल की है। गुरुवार को जंगल में एक स्कूल बैग, आईडी कार्ड, स्कूल ड्रेस और एक कटा हुआ हाथ पड़ा मिला था, जिसकी पहचान छात्रा के घरवालों ने की थी। घटना औरास थान क्षेत्र की बताई जा रही है ।

जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र के कबरोई गांव के रहने वाले होमगार्ड हृदय नारायण की 19 वर्षीय बेटी उपासना कक्षा 12वीं क्लास की छात्रा थी और वह बीजेडी इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। दस दिन पहले घर से स्कूल गई उपासना जब शाम को वापस नहीं लौटी तो परिजन काफी परेशान हुए और काफी खोजबीन की। यही नहीं नाते रिश्तेदारी में भी पता लगाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। थक हार कर पिता ने 15 फरवरी को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट औरास थाने में लिखाई थी।

जंगल में पड़ा मिला कटा हुआ हाथ
गुरुवार को अपने जानवरों को चराने गए ग्रामीणों ने लहरू गांव के पास स्थित बबूल के जंगल में स्कूल बैग, आईडी कार्ड, कुर्ता सलवार और एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ था, जिसमें कलेवा बंधा था। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना प्रधान को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समान को कब्जे में लेकर समान की पहचान करने के लिए छात्रा के परिजनों को बुलाया था। लापता लड़की के सामान की पहचान उसके परिजनों ने की थी।

मुठभेड़ में एक युवक हुआ गिरफ्तार
गुरुवार की रात औरास थाना प्रभारी लहरू गांव के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी।

पहले प्रेमी को छात्रा कर रही थी इग्नोर
पुलिस ने मुताबिक मृत छात्रा के तौहीद नाम के मुस्लिम युवक से संबंध थे। मृतका अक्सर आरोपी से पैसों की मांग करती थी। पुलिस के मुताबिक इस बीच छात्रा के दूसरे युवक से संबंध हो गए और पहले प्रेमी को वह इग्नोर करने लगी। इस बात की जानकारी जब युवक तौहीद को हुई तो उसे शक हुआ, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। 10 फरवरी को आरोपी युवक ने फोन कर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। आरोपी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक छात्रा के शव के अवशेष को बरामद किया है और उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...