9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान.... टीम इंडिया के ये 5...

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान…. टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी बनेंगे काल, एक ने बार-बार दिया है दर्द

Published on

चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदने के बाद टीम इंडिया का सामना अब पाकिस्तान से होना है। ये मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी एक-दूसरे का सामना करती हैं तभी दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होती हैं। सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में हारती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में उसे टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों से बेहद सावधान रहना होगा।

शुभमन गिल तगड़ी फॉर्म में
शुभमन गिल इस वक्त तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान की टीम को उनसे बचने की सबसे ज्यादा जरूरी है। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ तगड़ी सेंचुरी लगाई थी। वनडे फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। गिल ने पिछले कई सालों से कमाल का प्रदर्शन किया है और अगर पाकिस्तान के खिलाफ गिल का बल्ला चला तो उनकी हार पक्की है।

रोहित शर्मा से रहना होगा बचकर
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से भी पाकिस्तान की टीम को बचकर रहने की जरूरत है। रोहित भी कमाल की फॉर्म में हैं। पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। रोहित ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को धो दिया था। रोहित पारी की शुरुआत करने आते हैं और पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में रोहित से पाकिस्तान को संभलकर रहना होगा।

विराट कोहली ने दिया है दर्द
विराट कोहली और पाकिस्तान का रिश्ता लंबे समय से चलता हुआ आ रहा है। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में 22 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम को पिछले एक दशक में विराट कोहली ने खूब परेशान किया है। विराट के नाम वनडे में 50 शतक हैं और इस मामले में वो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज से आगे हैं। हालांकि विराट के नाम अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी सेंचुरी नहीं है। ऐसे में विराट की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले शतक पर होंगी।

मोहम्मद शमी की गेंद मचा रही कहर
मोहम्मद शमी 1 साल से ज्यादा लंबे समय के बाद टीम में वापस लौटे और उन्होंने आते ही कहर मचाना शुरू कर दिया। आईसीसी के टूर्नामेंट्स में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन कमाल का रहता है। शमी ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। शमी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए एक बड़े हथियार हो सकते हैं।

अक्षर पटेल की फिरकी से बचकर
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी कमाल की फॉर्म में हैं। अक्षर बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में हैट्रिक लेने से चूक गए। अक्षर गेंद के अलावा बल्ले से भी खतरनाक हैं। उनकी ऑलराउंड स्किल पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकती हैं। ऐसे में अक्षर से पाकिस्तान की टीम को बचकर रहना होगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...