13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबिहार का अजब गांव, एक गली में शराबबंदी तो दूसरी में पीना...

बिहार का अजब गांव, एक गली में शराबबंदी तो दूसरी में पीना जुर्म नहीं, रास्ता लांघते ही कानून चेंज

Published on

बक्सर

बिहार के बक्सर के जवही गांव की अनोखी कहानी है। यह गांव दो राज्यों, बिहार और उत्तर प्रदेश, में बंटा हुआ है। इस वजह से यहां चलते-चलते कानून बदल जाते हैं। बिहार में शराबबंदी है, जबकि यूपी में शराब की दुकानें हैं। इसका असर गांव के सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। आप जान कर हैरान रह जाएंगे कि एक गली में शराब पीना जुर्म है तो दूसरी गली में कोई रोक नहीं।

बिहार का अजब गांव
जवही गांव, यूपी और बिहार की सीमा पर बसा एक अद्भुत गांव है। यहां एक ही बस्ती में दो जिले, दो विकास खंड, दो थाने और दो राज्य शामिल हैं। किसी का घर बिहार में है तो आंगन यूपी में। किसी का घर यूपी में है तो रास्ता बिहार से होकर जाता है। कुछ घर तो ऐसे हैं जिनके कुछ कमरे बिहार में और कुछ यूपी में हैं। आगे का दरवाजा यूपी में खुलता है तो पीछे का बिहार में। गांव का आधा हिस्सा बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना और प्रखंड के अंतर्गत आता है। दूसरा आधा हिस्सा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेलहरी विकास खंड के अंतर्गत आता है। गांव में बिजली भी दोनों राज्यों से आती है। आधे गांव में बिहार से बिजली आती है, तो आधे में यूपी से।

एक गली पार करते ही बदल जाता है कानून
यहां एक गली पार करते ही कानून बदल जाता है। बिहार वाले हिस्से में शराबबंदी है, लेकिन कुछ ही दूरी पर यूपी में शराब की दुकानें हैं। इन अलग-अलग नियमों का असर गांव के सामाजिक ताने-बाने पर साफ दिखाई देता है। बक्सर-कोईलवर तटबंध इस गांव के बीच से होकर गुजरता है। यही तटबंध गांव तक पहुंचने का मुख्य रास्ता भी है। तटबंध के दक्षिण में पूरी बस्ती बिहार में है, लेकिन उत्तर की बस्ती का कुछ हिस्सा बिहार में और कुछ यूपी में है।

एक गली में शराबबंदी, दूसरी में पीना जुर्म नहीं
एक ग्रामीण के अनुसार बिजली के खंबों पर लगे तार से वो बिहार यूपी की सीमा की पहचान करते हैं। जमीन के मामले भी कई बार उलझा देते हैं। शराबबंदी की बात करें तो ऐसे कह सकते हैं कि एक गली में पीना कानूनन अपराध है तो दूसरी गली में ये जुर्म नहीं है, क्योंकि वो उत्तर प्रदेश की गली है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...