6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में खुले में शौच करने का मामला, उत्तर प्रदेश सरकार को...

महाकुंभ में खुले में शौच करने का मामला, उत्तर प्रदेश सरकार को NGT का नोटिस

Published on

नई दिल्ली,

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को खुली शौच के आरोपों पर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है. यह नोटिस 14 फरवरी को जारी किया गया था, जिसमें प्रयागराज मेला प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपी पीसीबी) को भी नोटिस भेजा गया है.

मामला उत्तर प्रदेश के महाकुंभ मेले से जुड़ा है. उस समय अनुमान था कि 45 करोड़ लोग पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आएंगे. इस संबंध में एनजीटी के सामने एक आवेदन दाखिल किया गया जिसमें खुली शौच के आरोप लगाए गए हैं.

गंगा तट पर खुले में शौच करने का मामला
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों ने यह दावा किया कि उन्होंने ह्युमन वेस्ट को निपटाने के लिए अनेकों अत्याधुनिक बायो-टॉयलेट्स लगाए हैं, लेकिन इन सुविधाओं की कमी या साफ-सफाई की कमी की वजह से बहुत से लोग विशेषकर साधारण जनता, गंगा नदी के तट पर खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं.

साफ-सफाई की सख्त जरूरत पर जोर
आरोपों के मुताबिक, लाखों लोग और परिवार पर्याप्त सुविधाओं की कमी के कारण खुले में शौच कर रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए न सिर्फ बायो-टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, बल्कि उनकी उचित सफाई और देखरेख का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए.

एनजीटी में मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को
एनजीटी ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को तय की है, जहां उत्तर प्रदेश सरकार, प्रयागराज मेला प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अपना पक्ष रखना होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पर सरकार और संबंधित प्राधिकरण क्या कदम उठाते हैं.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...