6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यफायर एनओसी के लिए 80 हजार की रिश्वत मांगने वाला अधिकारी रंगे...

फायर एनओसी के लिए 80 हजार की रिश्वत मांगने वाला अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Published on

अहमदाबाद,

अहमदाबाद नगर निगम के प्रहलादनगर फायर स्टेशन के डिविजनल फायर ऑफिसर इनायतहुसैन इब्राहिम शेख को गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इनायतहुसैन ने एक बिजनेस स्कूल की फायर एनओसी जारी करने के लिए कुल 80 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से 15 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे.

दरअसल, शिकायतकर्ता कंसल्टेंट ने एक बिजनेस स्कूल के लिए फायर एनओसी प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था. नियमानुसार, फायर विभाग के डिविजनल फायर ऑफिसर इनायतहुसैन ने स्कूल का निरीक्षण किया. इसके बाद कंसल्टेंट से एनओसी जारी करने के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. कंसल्टेंट ने 15 हजार रुपये एडवांस में दे दिए, लेकिन जब उसने पूरी रकम देने से इनकार कर दिया.

ACB ने कैसे बिछाया जाल?
इसके बाद इनायतहुसैन ने धमकाना शुरू कर दिया. उसने कहा कि यदि रिश्वत नहीं दी गई, तो स्कूल के फायर एनओसी आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और कंसल्टेंट का कामकाज ठप करवा दिया जाएगा. रिश्वत मांगने से परेशान कंसल्टेंट ने एसीबी को इसकी शिकायत कर दी. एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही इनायतहुसैन ने 65 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया. इस ऑपरेशन में आनंद एसीबी के विशेष इंस्पेक्टर को तैनात किया गया था.

तीन महीने तक लटकाई फायर एनओसी
इनायतहुसैन ने पूरे 80 हजार रुपये की रकम न मिलने तक तीन महीने तक बिजनेस स्कूल की फायर एनओसी अटका कर रखी थी, जबकि नियमानुसार इसे 14 दिनों में जारी करना अनिवार्य होता है. हालांकि, अहमदाबाद नगर निगम द्वारा एक नए चीफ फायर ऑफिसर की नियुक्ति के बाद बिजनेस स्कूल को फायर एनओसी जारी कर दी गई. इसके बावजूद, इनायतहुसैन ने रिश्वत मांगना जारी रखा.

अब तक का करियर और जांच का दायरा
एसीबी अधिकारी इनायतहुसैन के घर और ऑफिस में छापेमारी कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उसने कितने और लोगों से रिश्वत वसूली थी. 2012-2016 में राजकोट में फायर स्टेशन ऑफिसर, 2016-2019 में वडोदरा में फायर स्टेशन ऑफिसर और 2019-2024 में अहमदाबाद में डिविजनल फायर ऑफिसर. एसीबी अब यह जांच कर रही है कि पिछले छह वर्षों में इनायतहुसैन ने कितने अन्य मामलों में अवैध लेनदेन किए. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...