6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी हारी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के...

चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी हारी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के 5619 दिन का इंतजार खत्म

Published on

लाहौर

जोश इंग्लिश के शतक और मैथ्यू शॉर्ट की दमदार फिफ्टी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांच मुकाबले में रन से हरा दिया। लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद इंग्लैंड ने बेन डकेट के रिकॉर्ड शतक से 351 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में जोश इंग्लिश की दमदार बैटिंग से 47.3 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5619 दिन के इंतजार को खत्म कर दिया। आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने 5 अक्टूबर 2009 में कोई मैच जीता था। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल की टक्कर थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिश ने 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वनडे क्रिकेट में इंग्लिश का यह पहला शतक था। टीम के लिए इंग्लिश ने जुझारू पारी खेलते हुए नाबाद 120 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में इंग्लिश ने 86 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए। जोश इंग्लिश से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी में मैथ्यू शॉर्ट ने भी 66 गेंद 63 रनों का योगदान दिया। जोश इंग्लिश के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने भी शानदार कैमियो पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खास लिस्ट में शामिल हुए जोश इंग्लिश
इंग्लैंड के खिलाफ इस रोमांचक टक्कर में शतक लगाने के साथ ही जोश इंग्लिश ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। जोश इंग्लिश ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। इंग्लैंड में ही जन्में जोश इंग्लिश ने लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में अपनी शानदार पारी से टीम को जीत दिलाकर इतिहास रच दिया। जोश इंग्लिश को उनकी दमदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

चैंपियंस ट्रॉफी चेज हुआ सबसे बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में एक नया कीर्तिमान भी बन गया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा रनचेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन कुछ ही घंटे में यह टूट गया है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...