9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयठेला ले जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति ने सड़क से हटने को...

ठेला ले जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति ने सड़क से हटने को कहा, नशे में धुत लड़कों ने कैंची से गोदकर की हत्या

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में तीन नाबालिग लड़कों ने नशे की हालत में मामूली कहासुनी के बाद 60 वर्षीय व्यक्ति की कैंची से हमला कर हत्या कर दी. यह घटना 19 और 20 फरवरी की रात हिंदू राव अस्पताल के पास हुई. मृतक की पहचान पुलकित सिंह के रूप में हुई, जो ठेला चलाने का काम करते थे.

कैसे हुआ हादसा?
मृतक के साथी चुनचुन सिंह ने बताया कि पुलकित सिंह 19 फरवरी की रात नया बाजार से कुतुब चौक की ओर ठेला लेकर जा रहे थे. रास्ते में दो-तीन नाबालिग लड़के सड़क के बीच खड़े थे. पुलकित सिंह ने उन्हें रास्ता से हटने के लिए कहा, जिस पर बहस हो गई. गुस्से में आकर एक लड़के ने उनके सीने में कैंची से वार कर दिया और फरार हो गया. घायल हालत में पुलकित सिंह ने हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पड़े.

हत्या की जांच और गिरफ्तारी
घटना के बाद पुलकित सिंह को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात 11:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके सीने के बाईं ओर गहरी चोट पाई गई. पुलिस ने लगभग 30 सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें मृतक को हमलावरों का पीछा करते देखा गया. आखिरकार, 20 फरवरी की शाम को तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. मामले की आगे जांच जारी है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...