13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस नेता उदित राज का गला काटने पर 1 लाख का इनाम,...

कांग्रेस नेता उदित राज का गला काटने पर 1 लाख का इनाम, इस वजह से मिल रही धमकी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता उदित राज ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कार्यकर्ता उन्हें पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर दी और अपनी शिकायत की तस्वीर भी साझा की. उन्होंने कहा कि मेरा गला काटने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
उदित राज ने 17 फरवरी को BSP प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘उन्होंने सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया है और अब वक्त आ गया है कि उनका राजनीतिक रूप से विरोध किया जाए.’ इस बयान के बाद 18 फरवरी से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब सिर्फ इतना था कि लोग मायावती के काम करने के तरीके को पहचानें और उन्हें छोड़ दें.

धमकियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी
उदित राज ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और धमकी देने वालों ने उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है.उनका कहना है कि ‘बहुजन दस्तक’ नाम के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू चल रहा है, जिसमें लोगों को मेरी हत्या के लिए उकसाया जा रहा है.

घर के बाहर संदिग्ध गतिविधियां
उदित राज ने यह भी दावा किया कि उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात लोग घूमते नजर आए हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा है. उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...