9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयमीनाक्षी के लिए महाकुंभ बना मृत्युकुम्भ, पति ने फिल्मी स्टाइल में पत्नी...

मीनाक्षी के लिए महाकुंभ बना मृत्युकुम्भ, पति ने फिल्मी स्टाइल में पत्नी को मार डाला

Published on

लखनऊ

जिस पत्नी के साथ सात फेरे लेते हुए पराई महिला के चक्कर में न फंसने के कसमें खाई थीं, उसी पराई महिला के लिए एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना को संगम की पवित्र धरती प्रयागराज में अंजाम दिया गया है। आरोपी पति ने पूरी प्लानिंग के साथ अवैध संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति 17 फरवरी को संगम स्नान के बहाने अपनी पत्नी को दिल्ली से प्रयागराज लेकर आया था। 19 फरवरी को महिला का शव एक लॉज के बाथरूम में मिला था।

दरअसल, दिल्ली निवासी अशोक वाल्मीकि संगम स्नान के लिए 17 फरवरी को दिल्ली से प्रयागराज के लिए निकला था। प्रयागराज पहुंचने के बाद उसे एक ऐसे कमरे की तलाश थी, जो बिना किसी आईडी फ्रूफ के मिल जाए। 18 फरवरी की रात को एक लॉज में 500 रुपये में कमरा मिल गया। कमरे में शिफ्ट होने के बाद जब पत्नी बाथरूम में गई तो पीछे वो भी उसकी ओर बढ़ गया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही पति अशोक ने उस पर धारदार चाकू से गले पर वार कर दिया। सीधे गर्दन पर हमला होने की वजह से महिला की मौत हो गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

संगम स्नान करने के बाद पत्नी की हत्या की
आरोपी अशोक ने 18 फरवरी को संगम में स्न्नान किया था। उसने पत्नी के स्नान का वीडियो भी बनाया था। उस वीडियो को आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, ताकि सबको पता चल जाए कि संगम में स्नान किया है। वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटे बाद ही वारदात को अंजाम दे दिया था। घटना के बाद आरोपी पति ने पत्नी मीनाक्षी के गुम हो जाने की झूठी जानकारी अपने बच्चों को दी। इसकी जानकरी होते ही मृतका का बेटा अश्विन अपनी मां को ढूंढ़ने के लिए 20 फरवरी को प्रयागराज पहुंच गया था। उसने प्रयागराज के झूंसी थाने पहुंचकर मां के गुम होने की जानकारी थाना प्रभारी को दी। मां की फोटो दिखाते ही थाना प्रभारी ने पूरे घटना क्रम की जानकारी दी और पोस्टमॉर्टम ले जाकर उसकी मां की डेड बॉडी दिखाई।

मां का शव देख पैरों तले से खिसक गई जमीन
उधर, मां का शव देखकर बेटे के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में महिला एक शख्स के साथ जाती हुई दिखाई पड़ी थी। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पापा-मम्मी 17 फरवरी को संगम स्नान के लिए दिल्ली से प्रयागराज आए थे, तभी पुलिस को मृतका के पति अशोक पर शक हुआ तो थाना प्रभारी ने अश्विन से पिता को प्रयागराज बुलाने के लिए कहा। बेटे के बुलाने पर पिता अशोक 21 फरवरी को प्रयागराज पहुंच गया था।

आरोपी ने कबूला अपना गुनाह
प्रयागराज पहुंचते ही पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसका दिल्ली में एक महिला से अवैध संबंध था। इसकी भनक उसकी पत्नी मीनाक्षी को लग गई थी। वो रोज इसको लेकर झगड़ा करती थी, इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए काफी समय पहले सोच लिया था, लेकिन घटना को अंजाम देने के लिए प्रयागराज सबसे ठीक जगह थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...