10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्य'पवन भैया अब तो मन जाएंगे', ज्योति ने महाकुंभ में पति पवन...

‘पवन भैया अब तो मन जाएंगे’, ज्योति ने महाकुंभ में पति पवन सिंह की फोटो के साथ लगाई डुबकी

Published on

आरा:

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने महाकुंभ में अपने पति की तस्वीर के साथ डुबकी लगाई। वो इन दिनों राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच हैं। उन्होंने महाकुंभ में स्नान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। कुछ ने उनके पति के प्रति समर्पण की प्रशंसा की, तो कुछ ने उनके अगले कुंभ में साथ स्नान करने की कामना की। ज्योति सिंह के जल्द ही राजनीतिक पारी शुरू करने की भी अटकलें हैं। वो काराकाट और डिहरी क्षेत्र में लगातार ऐक्टिव हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति की संगम में डुबकी
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने संगम में डुबकी लगाई। खास बात ये रही कि उन्होंने अपने पति की तस्वीर हाथ में लेकर स्नान किया। पवन सिंह और ज्योति सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान साथ-साथ दिखे थे। कुंभ में ज्योति ने अपने पति की तस्वीर के साथ स्नान किया। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में ज्योति सिंह पवन सिंह की तस्वीर हाथ में लिए संगम में डुबकी लगाती दिख रही हैं।

‘पवन भैया अब तो मन जाएंगे’
ज्योति सिंह के शेयर किए गए इस वीडियो पर उनके प्रशंसकों ने कई दिलचस्प टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इस प्यार को क्या नाम दें’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पवन भैया अब तो मन जाएंगे।’ एक यूजर ने कामना की, ‘हे गंगा मैया, इनके पति अगली बार इनके साथ स्नान करें, ऐसी कृपा करें मां।’ हजारों लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को ज्योति का अपने पति के प्रति प्रेम और समर्पण देखकर अच्छा लग रहा है।

काराकाट से चुनाव लड़ने की अटकलें
ज्योति सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो चुनाव जरूर लड़ेंगी, लेकिन अभी सीट का ऐलान नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने पटना में पूर्व सांसद आनंद मोहन से मुलाकात की, जिससे उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गईं। कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि ज्योति सिंह जेडीयू के टिकट पर काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर कहीं से कोई कन्फर्मेशन नहीं है। पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा थी। उनके प्रचार में ज्योति सिंह गई थीं। उसके बाद भी वो उस इलाके में लगातार ऐक्टिव हैं।

ज्योति के फोटो लेकर स्नान पर पवन का रिएक्शन!
ज्योति सिंह ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाईं। अपने पति पवन सिंह फोटो के साथ डुबकी लगाती दिखाई दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो भी शेयर किया। इस पोस्ट के अगले दिन बाद पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा, ‘लगता है आज के समय में किसी-किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है। आगे क्या बोलूं, शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा। जय श्री राम। हालांकि, भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया। मगर, अंदाजा लगाया जा रहा है कि पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...