9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकोहली के 51वें शतक से भारत ने रौंद डाला, पाकिस्तान का चैंपियंस...

कोहली के 51वें शतक से भारत ने रौंद डाला, पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी से बाहर होना तय!

Published on

दुबई

भारत 2004 और 2009 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका था, जबकि 2017 के खिताबी मुकाबले में दिल तोड़ने वाली हार मिली थी। अब जब टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद दिया है तो उसके चाहने वालों के दिलों को जरूर ठंडक महसूस हुई होगी। जी हां, भारत से हार के बाद मेजबान पाकिस्तान का सेमीफाइनल से बाहर होना लगभग तय हो गया है, जबकि टीम इंडिया का नॉकआउट में पहुंचना लगभग पक्का है। पाकिस्तान ने भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने आसानी से 42.3 ओवरों में हासिल कर लिया। कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में कमाल किया तो बल्लेबाजी में शतकवीर विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने बवाल प्रदर्शन किया। विराट कोहली के नाम अब वनडे में 51 शतक हो गए हैं, जिसे उन्होंने विनिंग चौका जड़ते हुए पूरा किया।

शुरुआत में रोहित ने दिखाए तेवर तो प्रिंस गिल कहां कम
इससे पहले 242 रन का पीछा करते हुए भारत ने दमदार शुरुआत की। खासकर रोहित शर्मा आक्रामक दिखे। कप्तान ने दूसरे ओवर में नसीम शाह को निशाना बनाते हुए एक चौका और एक छक्का जड़ते हुए 10 रन जुटाए तो अगले ओवर में शुभमन गिल ने शाहीन को दो चौके ठोके। यह साझेदारी खतरनाक होते दिख रही थी कि रोहित शर्मा 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें शाहीन ने बोल्ड किया, जबकि वह 15 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का के दम पर 20 रन बनाकर लौटे।

विराट कोहली के 14000 रन पूरे, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
विराट कोहली और शुभमन गिल के दम पर देखते ही देखते भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए। इस दौरान कोहली ने इस दौरान 13वें ओवर में हारिस रउफ के खिलाफ चौका लगाकर एकदिवसीय में 14,000 पूरे किए। उन्होंने रिकॉर्ड 287 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 350 जबकि श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा ने 378 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था। इससे पहले उन्होंने कैच के मामले में अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा था।

विराट कोहली का विनिंग चौका और 51वां शतक
शुभमन गिल (52 गेंद, 7 चौके और 46 रन) को अबरार अहमद ने बोल्ड किया तो विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए। वह टीम को जीत तक लेकर गए। श्रयेस अय्यर ने हाफ सेंचुरी पूरी की तो खुशदिल को लगातार दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में इमाम के हाथों लपके गए। उन्होंने 67 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का के दम पर 56 रन की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक पंड्या 6 गेंद में 8 रन बनाकर शाहीन की गेंद पर चलते बने। इसके बाद आखिरी में वाइडों के ड्रामा के बीच विराट कोहली ने चौका लगाते हुए न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि 51वां वनडे शतक भी पूरा किया।

सऊद शकील के दम पर पाकिस्तान ने बनाए 241 रन
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान ने सऊद शकील के अर्धशतक और खुशदिल शाह की उपयोगी पारी के दम पर 241 रन बनाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तानी टीम के लिए शकील ने 76 गेंद में पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान (46) के साथ 104 रन जोड़े लेकिन इसके अलावा पाकिस्तानी टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आखिरी में की चढ़ाई, पाकिस्तान की बैटिंग चरमराई
बीच के ओवरों में पिच धीमी हो गई और भारतीय गेंदबाजों ने सही लाइन और लैंग्थ पकड़कर पाकिस्तान के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने 9 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों ने इस कदर दबाव बना दिया था कि एक समय रिजवान और शकील 55 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा सके। बाबर आजम (23) और इमाम उल हक (10) के सस्ते में आउट होने के बाद दोनों को जोखिम लेने से भी बचना था।

यूं गिरते गिए विकेट, गलतियों के बावजूद भारत का प्रदर्शन रहा दमदार
बाबर ने शुरुआत अच्छी की थी और हर्षित राणा-हार्दिक पंड्या को अपने कुछ ट्रेडमार्क कवर ड्राइव भी लगाए। लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और पंड्या की गेंद पर चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर वह केएल राहुल को कैच दे बैठे। इसके बाद इमाम ने तेजी से एक रन चुराने के प्रयास में विकेट गंवाया। वह रन लेने के लिए दौड़े लेकिन मिडऑन पर खड़े अक्षर ने सीधे थ्रो पर गिल्लियां बिखेर दी। इस बीच अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और कप्तान रोहित शर्मा को कुछ देर के लिए मैदान से जाना पड़ा। रोहित गर्मी में असहज महसूस कर रहे थे जबकि शमी को पिंडली में कुछ परेशानी थी।

कुलदीप यादव ने बताया क्यों रोहित को उनपर है भरोसा
इन सबके बीच रिजवान और शकील पाकिस्तान को 34वें ओवर में दो विकेट पर 151 रन तक ले गए। अक्षर ने रिजवान को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कोई बल्लेबाज लंबे समय तक टिककर खेल नहीं सका। शकील को पंड्या ने डीप में अक्षर के हाथों लपकवाया। कुलदीप ने सलमान आगा और शाहीन शाह अफरीदी को लगातार दो गेंदों पर आउट किया हालांकि हैट्रिक नहीं ले सके। नसीम शाह उनका तीसरा शिकार बने। आखिर में खुशदिल ने 39 गेंद में 38 रन बनाए जिसमें पाकिस्तानी पारी का पहला छक्का शामिल था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...