13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिएमसीडी के 12000 संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, आतिशी ने किया स्थायी...

एमसीडी के 12000 संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, आतिशी ने किया स्थायी करने का ऐलान

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली नगर निगम के सभी 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। इन कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए मंगलवार (25 फरवरी) को एमसीडी सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित होगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। केजरीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

केजरीवाल बोले- AAP ने निभाया वादा
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘एमसीडी के सभी 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आम आदमी पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया है। 25 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित होगा।’

आतिशी ने क्या कहा जानिए
आतिशी ने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली एमसीडी में आप सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। 25 फरवरी को होने वाली एमसीडी सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। हमने एमसीडी के संविदा कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहे हैं। देश के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना बड़ा फैसला नहीं लिया, जो आज अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में एमसीडी की ‘आप’ सरकार लेने जा रही है।’

बीते दो साल 4500 कर्मियों को किया स्थायी- आतिशी
आतिशी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने 4,500 (संविदा) कर्मचारियों को स्थायी किया है। अब 25 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक में हम सफाई कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियर, वरिष्ठ अभियंताओं, माली और अन्य संविदा कर्मचारियों सहित सभी विभागों में 12,000 से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने जा रहे हैं। आतिशी ने पंजाब में ‘आप’ नीत सरकार के शासन के साथ तुलना करते हुए कहा कि वहां अस्थायी शिक्षकों को स्थायी किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों के अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता झलकती है।

बीजेपी पर AAP नेता का कटाक्ष
आतिशी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि यह पार्टी अक्सर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने से बचने के लिए बहाने बनाती है। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि बीजेपी अपने वादों से बचने की कोशिश करेगी। इसलिए, नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति से पहले, हमने सुनिश्चित किया कि दिल्ली सरकार अपनी वित्तीय स्थिति को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करे।

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी के तहत दिल्ली की आर्थिक वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब पार्टी ने 2015 में पहली बार सरकार बनाई थी, तो शहर का बजट 30,000 करोड़ रुपये था। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलने के बावजूद, हमने दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। आज, 2024-25 का बजट 77,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले एक दशक में करीब 2.5 गुना वृद्धि है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...