6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यबिहार के बाहुबली अवधेश मंडल के घर में 'सौतन फाइट', गुड़िया ने...

बिहार के बाहुबली अवधेश मंडल के घर में ‘सौतन फाइट’, गुड़िया ने पूर्व मंत्री बीमा भारती पर लगाया चोरी का आरोप

Published on

पूर्णिया

बाहुबली नेता अवधेश मंडल की पत्नियों के बीच घरेलू विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। पूर्व विधायक बीमा भारती ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। अब उनकी सौतन गुड़िया मंडल ने उल्टा बीमा भारती पर ही चोरी का इल्जाम लगाया है। गुड़िया मंडल का कहना है कि बीमा भारती ने उनकी हत्या की साजिश रची है और इसी साजिश के तहत उनके घर में चोरी करवाई गई। ये घटना भवानीपुर में घटी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चोरी मामले में अब ‘सौतन फाइट’
रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती ने भवानीपुर थाने में अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन अब उनके पति अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर ही चोरी का आरोप लगा दिया है। गुड़िया मंडल का आरोप है कि बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल उनकी हत्या की योजना बना रहे हैं। उनका दावा है कि चोरी की घटना भी इसी साजिश का हिस्सा थी।

गुड़िया मंडल ने बताया कि वह अपने पति अवधेश मंडल के साथ उस घर में रहती हैं। अवधेश मंडल फिलहाल जेल में हैं। वो एक निजी सुरक्षा गार्ड के साथ घर पर अकेली रहती हैं। चोरी वाले दिन वह संयोग से अपने मायके गई हुई थीं और उनका गार्ड भी अपने घर गया हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर मैं घर में रहती तो उस दिन मेरी हत्या हो जाती।

गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर मढ़ा आरोप
गुड़िया मंडल का कहना है कि सारा षड्यंत्र बीमा भारती ने रचा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने जो शिकायत पत्र पुलिस को देने के लिए लिखा था, उसे बीमा भारती ने छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद बीमा भारती ने खुद एक अलग शिकायत पत्र लिखकर, जिसमें उनके पड़ोसी को झूठा आरोपी बनाया गया और पुलिस को दे दिया।

गुड़िया मंडल ने रविवार को भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत देकर पूरी घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अवधेश मंडल से जेल में मिलने मात्र एक दिन बीमा भारती गई थीं। वो भी अपने बेटे राजा के जमानत के संबंध में। उसके बाद आज तक ये उनका हालचाल जानने नहीं गईं।

अब पुलिस के चुनौती बना चोरी मामला
गुड़िया मंडल के अनुसार, घर में लगे DVR जिस लॉकर में रखा था उसकी चाभी बीमा भारती अपने साथ ले गई थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर घटना के दिन ये चाभी लॉकर में लगी हुई कैसे मिली? उनका मानना है कि इससे साबित होता है कि पूरी घटना बीमा भारती की साजिश थी।

पुलिस ने गुड़िया मंडल की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बीमा भारती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस मामले में क्या सच है और क्या झूठ, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। यह मामला एक हाई-प्रोफाइल परिवारिक विवाद का रूप लेता जा रहा है, जिस पर पूरे इलाके की नजर है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...