10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यगुजरात : लिंबडी-राजकोट हाईवे पर डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर, 5...

गुजरात : लिंबडी-राजकोट हाईवे पर डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर, 5 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Published on

सुरेंद्रनगर,

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में लिंबडी-राजकोट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें डंपर और मिनी ट्रैवलर के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

हादसा मोरवड गांव के पास पुल पर हुआ है. जहां तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही मिनी ट्रैवल्स को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया.

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
चूड़ा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक जे.एन. गमारा ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे लिम्बडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. बंगाल के पर्यटकों का एक समूह टेंपो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी उनका वाहन एक डंपर से टकरा गया.

अधिकारी ने बताया कि ये पर्यटक दीव और गिर जैसी जगहों की यात्रा कर लौट रहे थे और दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी फ्लाइट थी. हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिले के सायला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है र मामले की जांच जारी है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this