8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलपाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर हमला कर सकते हैं ISKP के आतंकी,...

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर हमला कर सकते हैं ISKP के आतंकी, खिलाड़‍ियों के अपहरण का खतरा, एजेंसियों का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

खुफिया एजेंसियों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर आतंकी हमले की प्लानिंग की खबर मिली है। यह हमला पाकिस्तान में हो सकता है। आतंकी ग्रुप ISKP ग्रुप इसके पीछे हो सकता है। भारतीय एजेंसियों को भी विदेशी एजेंसियों ने इस बारे में बताया है। चर्चा अपहरण या आतंकी हमले की है। ISKP इस्लामिक स्टेट का एक क्षेत्रीय गुट है। यह मुख्य रूप से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय है। अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। ना ही कोई ठोस साजिश सामने आई है, लेकिन इस खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सुरक्षा कारणों से ही भारत अपने सभी मैच दुबई में खेल रहा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में आयोजित हो रहा है, हालांकि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही है। इसी मैदान पर उसने पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम को सरकार से पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली थी। सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं जाने के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल से कराने का फैसला किया था।

ISKP का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट – खुरासान प्रांत है
इस बीच रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले की आशंका है। ISKP इस हमले को अंजाम दे सकता है। ISKP का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट – खुरासान प्रांत है। यह इस्लामिक स्टेट का ही एक हिस्सा है। यह दक्षिण-मध्य एशिया में सक्रिय है। खासकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में।

भारतीय खुफिया एजेंसियों को भी इस खतरे के बारे में बताया गया है। यह जानकारी विदेशी एजेंसियों ने दी है। इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, लेकिन खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। चर्चा है कि ISKP खिलाड़ियों का अपहरण कर सकता है या फिर कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकता है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमें ले रहीं हिस्सा
सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तान में पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी एक बड़ा टूर्नामेंट है। इसमें दुनिया भर की बड़ी 8 टीमें हिस्सा लेती हैं। इसलिए सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि इससे पहले 2009 में गद्दाफी स्टेडियम के करीब लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद से इंटरनेशनल टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...