31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
HomeराजनीतिAAP विधायक को क्यों लेनी पड़ी दो बार शपथ? 'नाम' को लेकर...

AAP विधायक को क्यों लेनी पड़ी दो बार शपथ? ‘नाम’ को लेकर प्रोटेम स्पीकर से हुई बहस

Published on

नई दिल्ली

नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र जारी है। सदन के पहले दिन सभी विधायकों ने शपथ ली। इस दौरान बदरपुर से विधायक राम सिंह नेताजी ने कुछ ऐसा कह दिय कि प्रोटेम स्पीकर को कहना पड़ा कि शपथ दोबारा पढ़नी पड़ेगी। दरअसल रामसिंह नेताजी ने शपथ के दौरान अपना नाम ‘राम सिंह गुर्जर’ पढ़ा। इस पर प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें टोका और दोबारा शपथ पढ़ने को कहा।

प्रोटेम स्पीकर ने दोबारा शपथ पढ़ने का निर्देश दिया
प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने आप विधायक राम सिंह नेताजी को दोबारा शपथ पढ़ने का निर्देश दिया। दरअसल राम सिंह नेताजी ने शपथ के दौरान अपना नाम रामसिंह गुर्जर पढ़ा था। प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि नोटिस में उनका नाम ‘राम सिंह नेताजी’ है। इसलिए उन्हें इसी नाम से शपथ लेनी पड़ेगी। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी भी देखने को मिली।

दोनों के बीच हुई कहासुनी
आप विधायक ने प्रोटेम स्पीकर से कहा कि यहां कई विधायकों ने पंजाबी भाषा में भी शपथ ली। उन्हें कुछ नहीं कहा गया। इस पर प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि आप जिस भाषा में चाहें शपथ ले सकते हैं, लेकिन आपको वही नाम लेना होगा, जो विधानसभा में दर्ज है। इसके बाद विधायक ने सहमति जताते हुए दोबारा शपथ पढ़ी।

सीएम रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने सबसे पहले ली शपथ
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा का पहला सत्र सोमवार सुबह शुरू हुआ और सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंदर सिंह इंद्राज, पंकज कुमार सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शपथ ली। विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 22 विधायकों ने भी पहले सत्र के दौरान शपथ ली। इससे पहले भाजपा के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी।

Latest articles

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...

रचना टावर के बेसमेंट में भड़की आग: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के बाद धू-धू कर जली एसयूवी

घटना से बिल्डिंग में मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया...

मप्र कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक की माताजी कांतिदेवी नायक की श्रद्धांजलि सभा 1 जून को

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की पूज्य माताजी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...