6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यलड़कों से गलती हो जाती है... बृजेश पाठक ने मुलायम यादव वाली...

लड़कों से गलती हो जाती है… बृजेश पाठक ने मुलायम यादव वाली बात की तो सपा विधायकों ने हंगामा काट दिया

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2025 की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। सोमवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के पितामह और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र किया, जिस पर समाजवादी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। यूपी विधानसभा में सपा का हंगामा देखने को मिला। सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हो। क्या वह बात भी मानेंगे कि लड़कों से गलती हो जाती है।

इसके बाद विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। स्पीकर सतीश महाना ने इस मामले को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा कि हर बात को निगेटिव मत लीजिए। ऐसी कोई बात बोली ही नहीं गई जिसपर खेद प्रकट किया जाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा- नेताजी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए। अब तो वह इस दुनिया में भी नहीं हैं।

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया। मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं। किसी का नाम नहीं लिया गया है। हंगामे के बाद दोबारा से सदन की कार्यवाही शुरू की गई। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर साधारण चर्चा जारी रहेगी। विधानसभा की कार्यवाही में अब तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार दिखाई दी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this