6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यशिंदे को 'हल्के में न लें' धमकी पड़ेगी भारी? गढ़ भेदने को...

शिंदे को ‘हल्के में न लें’ धमकी पड़ेगी भारी? गढ़ भेदने को BJP के मंत्री का जनता दरबार

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र सरकार में रोज कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे महायुति सरकार में दरार सामने आ रही है। लगातार शिंदे बनाम बीजेपी की अकटलें जारी हैं। अब राज्य के वन मंत्री और बीजेपी नेता गणेश नाइक सोमवार को ठाणे में ‘जनता दरबार’ लगा रहे हैं। ठाणे उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का गढ़ है। शिंदे के गढ़ में बीजेपी के मंत्री के जनता दरबार लगाने की इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

माना जा रहा है कि सत्ताधारी महायुति गठबंधन में कुछ अनबन चल रही है। इस गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। ठाणे में हो रहे इस जनता दरबार के शहर में कलेक्टर ऑफिस के पास बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। इन होर्डिंग्स में नाइक के कार्यक्रम की घोषणा की गई।

शिंदे के होर्डिंग-बैनर हटाकर गणेश नाइक के लगे!
राजनीतिक जानकार इसे ठाणे में बीजेपी की मौजूदगी का एलान मान रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कई जगहों पर एकनाथ शिंदे के लगे होर्डिंग्स और बैनर हटाकर गणेश नाइक के जनता दरबार के होर्डिंग-बैनर लगाए गए। यह खबर ऐसे समय में आई है जब बीजेपी और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ रहा है। शिंदे की हालिया चेतावनी ने इस तनाव को और हवा दी है। शिंदे ने कहा था, ‘मुझे हल्के में मत लो। जिन्होंने मुझे हल्के में लिया, उनका तांगा उलट गया।’

कभी दोनों के बीच थी सियासी दुश्मनी
गणेश नाइक और एकनाथ शिंदे के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। जब शिंदे अविभाजित शिवसेना की ठाणे जिला इकाई के प्रमुख थे, तब नाइक अविभाजित एनसीपी में एक शक्तिशाली नेता थे। वे नवी मुंबई के राजनीतिक परिदृश्य पर कंट्रोल रखते थे। दोनों नेता मुंबई महानगर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए होड़ करते थे। यह क्षेत्र भारत में सबसे अधिक शहरी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है।

1990 से जनता दरबार लगा रहे गणेश नाइक
पालघर जिले के संरक्षक मंत्री बनाए गए गणेश नाइक 1990 के दशक में महाराष्ट्र में ‘जनता दरबार’ की अवधारणा की शुरुआत की थी। इसका मकसद नागरिकों को प्रशासन से जोड़ना था। उन्होंने हाल ही में 3 फरवरी को वाशी और 21 फरवरी को पालघर में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए थे। इससे उनकी राजनीतिक पहुंच और मजबूत हुई है।

नरेश म्हस्के ने दी सफाई
एकनाथ शिंदे के करीबी और शिवसेना के ठाणे से सांसद नरेश म्हस्के ने बीजेपी के पार्टी के क्षेत्र में दखल देने की चिंताओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘जब एकनाथ शिंदे ठाणे आते हैं, तो हजारों लोग अपना काम करवाने के लिए इकट्ठा होते हैं। मेरे जैसा एक सांसद भी आनंदमठ (शिंदे के गुरु आनंद दिघे का कार्यालय) में बैठता है, और रोजाना 400-500 लोग आते हैं। यह भी एक दरबार ही है। इसके लिए आपको महल बनाने की जरूरत नहीं है।’

गणेश नाइक के बेटे भी एक्टिव
गणेश नाइक के बेटे और पूर्व सांसद संजीव नाइक तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उन्होंने ठाणे में बीजेपी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। शनिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए उन्होंने इस अटकलों को खारिज कर दिया कि यह आयोजन शिवसेना के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन है। उन्होंने कहा, ‘ये विरोधियों की फैलाई गई निराधार अफवाहें हैं। महायुति गठबंधन मजबूत और एकजुट है।’

संजीव नाइक ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। फडणवीस ने सभी मंत्रियों को राज्य भर में ‘जनता दरबार’ लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शासन को लोगों के करीब लाना है। हजारों लोगों को मंत्रालय जाने की बजाय, मंत्री स्थानीय स्तर पर उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...