15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिबधाई देते ही लड़ाई शुरू ... स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और आतिशी के...

बधाई देते ही लड़ाई शुरू … स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और आतिशी के बीच पहले ही दिन विधानसभा में टकराव

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही हंगामेदार रही. विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. इससे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई. इस दौरान दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बधाई दी. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा.

आतिशी ने कहा कि आपको अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई. लेकिन मैं बहुत पीड़ा से यह कह रही हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर हटा दी है. इससे बीजेपी के दलित विरोधी, सिख विरोधी और देश विरोधी मानसिकता का पता चलता है. आतिशी के इस बयान पर सदन में हंगामा मच गया.

इस पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के विधायकों के बीच बहस होने लगी. विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी से कहा कि वह सदन के सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन हंगामा कम होता नहीं देखकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी को बैठ जाने को कहा. लेकिन ऐसा नहीं होने पर विधानसभा स्पीकर ने कहा कि मैं कड़े शब्दों में आतिशी के व्यवहार की निंदा करता हूं. वह बिना किसी कारण के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही हैं. विपक्ष के इस तरह के रवैये को सदन बर्दाश्त नहीं करेगा.

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष सदन को सुचारू ढंग से चलने देना नहीं चाहता. मैं चेतावनी देता हूं कि अगर विपक्ष नियम और कानून का उल्लंघ करेगा या फिर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करेगा तो इसे सहन नहीं किया जाएगा. ये व्यवहार निंदनीय है.

स्पीकर गुप्ता ने कहा कि मैं फिर से चेतावनी दे रहा हूं कि आप सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं. मैं इन अराजकतावादी लोगों से कहना चाहता हूं कि वो अपना व्यवहार सुधारें. सदन के पहले ही दिन की कार्यवाही को इस तरह बाधित किया जा रहा है. सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है. मेरा अनुरोध है कि लोग अपना स्थान लें और सदन को गरिमापूर्ण तरीके से चलने दें.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...