13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'विकल्पों' की बात, राहुल गांधी से दो टूक...शशि थरूर और कांग्रेस की...

‘विकल्पों’ की बात, राहुल गांधी से दो टूक…शशि थरूर और कांग्रेस की राहें हो सकती हैं जुदा, बीजेपी में जाएंगे?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर पार्टी के भीतर खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। जबसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल में पिनराई विजयन की अगुआई वाली लेफ्ट सरकार की तारीफ की है, तब से पार्टी में वह एक तरह से हाशिए पर चले गए हैं। ऐसी अटकलें भी लग रही हैं कि वह बीजेपी या सीपीएम में शामिल हो सकते हैं लेकिन उन्होंने इन अटकलों को खारिज किया है। वैसे कहते हैं न कि सियासत में कई बार जो दिखता है, वो होता नहीं। जो कहा जाता है, असल में हो रहा होता है उसके कुछ उलट ही। थरूर के मामले में भी कुछ-कुछ वैसा ही है। पहले तो राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली तलब कर लिया और ऊपर से उनकी शिकायतों को दूर करने का कोई आश्वासन तक नहीं दिया। थरूर पूछते रहे कि पार्टी में मेरा क्या रोल है, ये साफ कर दीजिए लेकिन राहुल ने तवज्जो ही नहीं दी। अब थरूर ने एक मलयालम पत्रिका के साथ पॉडकास्ट में फिर अपने तेवर दिखाए हैं। उन्होंने ये कहकर अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह तो कांग्रेस के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन अगर पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है तो उनके पास भी विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को ये संदेश दे दिया है कि विकल्प उनके भी पास है, वह शायद और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।

आईई मलयालम पॉडकास्ट में थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि मतभेद होने पर भी वह ऐसा नहीं सोचते। लेकिन उसी पॉडकास्ट में उनका ये बयान कुछ और ही कहता है कि अगर पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है तो उनके पास भी ‘विकल्प’ मौजूद हैं। कांग्रेस से 4 बार के सांसद थरूर ने हालांकि ये नहीं बताया कि उनकी तरकश में मौजूद विकल्पों में आखिर क्या-क्या है। क्या उन विकल्पों में बीजेपी जॉइन करना भी शामिल है? या फिर लेफ्ट में जाएंगे जिसका केरल में मजबूत जनाधार है?

शशि थरूर ने हाल ही में केरल की एलडीएफ सरकार की नीतियों की तारीफ की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे और डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की भी सराहना की थी लेकिन कांग्रेस को उनका ये अंदाज नागवार गुजरा है। पॉडकास्ट इंटरव्यू में थरूर ने इस विवाद पर भी अपना पक्ष रखा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने खुद को कभी राजनेता नहीं माना और उनके राजनीतिक विचार ‘संकीर्ण’ हैं। उन्होंने कांग्रेस से केरल में नए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अपना आधार बढ़ाने का आह्वान किया।

थरूर ने ये भी कहा कि कांग्रेस की केरल यूनिट में कोई प्रभावशाली नेता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके विचारों का समर्थन किया। केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। उसके मद्देनजर थरूर की ये टिप्पणी काफी गंभीर है। उन्होंने कांग्रेस को चेताया भी कि अगर वह अपनी अपील का विस्तार नहीं करती है तो उसे लगातार तीसरी बार केरल में विपक्ष में बैठना पड़ेगा।

पीएम मोदी और केरल की एलडीएफ सरकार की तारीफ करके कांग्रेस के भीतर अलग-थलग पड़े थरूर को राहुल गांधी ने दिल्ली तलब किया था। 18 फरवरी को दोनों की मुलाकात हुई। उस मुलाकात को लेकर सूत्रों के हवाले से बताया था कि राहुल गांधी ने थरूर की शिकायतों या सुझावों को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया। सूत्रों ने ये भी बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति थरूर पर मुरव्वत के मूड में नहीं है। राहुल गांधी के साथ मीटिंग में थरूर ने ये भी कहा था कि वह स्पष्ट कर दें कि पार्टी में उनकी भूमिका क्या रहेगी। उन्होंने पार्टी के भीतर खुद को उपेक्षित किए जाने पर गहरी निराशा जाहिर की थी।

हालांकि, पॉडकास्ट में जब थरूर से दिल्ली में राहुल गांधी से उनकी मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि ‘बहुत अच्छी बातचीत’ हुई। उन्होंने कहा कि आधे घंटे की बातचीत के दौरान वह राहुल गांधी से कुछ प्रमुख मुद्दों पर बात कर सके। बार-बार कुरेंदे जाने के बावजूद उन्होंने बातचीत के बारे में डीटेल देने से ये कहकर इनकार कर दिया कि वह एकांत बंद कमरे की बैठक के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते।

केरल में एलडीएफ सरकार की उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रशंसा करने वाले उनके लेख पर विवाद छिड़ गया था। केरल कांग्रेस के तमाम नेताओं की इससे भृकुटियां तन गईं। कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके लेख के बारे में लगातार आलोचना के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने कहा कि उन्हें विवाद के कारण समझ में नहीं आ रहा है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...