13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
HomeराजनीतिAAP सरकार ने दिल्ली के पूरे खजाने को खाली कर दिया है,...

AAP सरकार ने दिल्ली के पूरे खजाने को खाली कर दिया है, नई सीएम रेखा गुप्ता का दावा

Published on

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर दिल्ली की महिलाओं को आश्वासन दिया है कि उन्हें हर महीने 2500 रुपये देने का वादा हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बेहतर प्लानिंग के साथ महिला समृद्धि योजना को लागू करने की बात कही। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछली सरकार ने सारा खजाना खाली कर दिया है।

‘सारे सरकारी खजाने खाली’
रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक के बाद जब सीएम से पूछा गया कि महिला समृद्धि योजना कब तक और किस रूप में लागू होगी? तो जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में हमने कई चरणों में लगातार इस संबंध में बैठकें की हैं। पिछली सरकार ने जो स्थिति हमारे सामने छोड़ी है, जब हम अधिकारियों के साथ बैठकर सरकार का फाइनेंशल स्टेटस देखते हैं, तो सारे के सारे सरकारी खजाने खाली दिखाई देते हैं। ये स्कीम दिल्ली की हमारी बहनों के लिए एक रेगुलर फीचर रहने वाली है। इसलिए हम बहुत विस्तृत प्लानिंग के साथ इसे जनता के बीच में लाएंगे और निश्चित रूप से एक हजार पर्सेंट लाएंगे।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी भरोसा दिलाया कि बीजेपी दिल्ली की जनता से किए अपने एक-एक वादे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही उन वादों को पूरा करने की शुरुआत होने जा रही है।

बहानेबाज़ी न करे बीजेपी : आतिशी
सीएम रेखा गुप्ता के बयान के जवाब में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मुझे पहले से ही लग रहा था कि बीजेपी आगे चलकर अपने वादे पूरे नहीं करेगी और उसके लिए कोई न कोई बहाना बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल के शासन के बाद एक इकनॉमिक ग्रोथ वाली आर्थिक रूप से मजबूत सरकार बीजेपी को हैंडओवर की है। जब 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब दिल्ली का बजट मात्र 30 हजार करोड़ था, जो पिछले 10 साल में 2024-25 तक बढ़कर 77 हजार करोड़ हो गया। जबकि दिल्ली को केंद्र सरकार से एक रुपया भी नहीं मिलता है। इसलिए मेरा बीजेपी से आग्रह है कि दिल्ली की जनता ने आप पर बहुत भरोसा करके आपको जनादेश दिया है। आप कृपया बहाने ना बनाएं और अपने वादों को पूरा करें।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...