13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिक्या बीजेपी सरकार ने हटाई आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर? दिल्ली...

क्या बीजेपी सरकार ने हटाई आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर? दिल्ली सरकार का जवाब जानिए

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तस्वीरों को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं। उनकी जगह महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगा दी हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने इस मुद्दे को उठाते हुए बीजेपी पर दलित और सिख विरोधी होने का आरोप लगाया। हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें अब भी कार्यालय में हैं, बस उनकी जगह बदल दी गई है।

भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीर हटाने पर घमासान
आतिशी ने सोमवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी दफ्तरों में अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगवाई थीं। लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने के बाद ये तस्वीरें हटा दी गईं। आतिशी ने इसे बीजेपी की दलित और सिख विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया।

आतिशी ने तस्वीरें शेयर कर बीजेपी को घेरा
आतिशी ने एक्स पर पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘भाजपा ने अपना असली दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा दिखा दिया है। दिल्ली विधान सभा के मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गईं है।’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है। आज इसकी दलित विरोधी मानसिकता का एक सबूत पेश किया गया है।

केजरीवाल ने की बीजेपी सरकार से ये अपील
आतिशी के एक्स पोस्ट पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा दी। ये सही नहीं है। इस से बाबा साहेब के करोड़ो अनुयायियों को ठेस पहुंची है। मेरी बीजेपी से प्रार्थना है। आप प्रधानमंत्री जी की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए। उनकी फोटो लगी रहने दीजिए।’

AAP के आरोपों पर बीजेपी ने दिया जवाब
आतिशी और अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली बीजेपी ने जवाब दिया है। दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर सीएम ऑफिस की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महात्मा गांधी, अंबेडकर, भगत सिंह, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की तस्वीरें दिख रही हैं। दिल्ली बीजेपी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्रियों के कक्ष में श्रद्धेय महात्मा गांधी जी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी, भगत सिंह जी, महामहिम राष्ट्रपति जी और प्रधानमंत्री जी के चित्र सुशोभित हैं।’

नहीं हटाई गई हैं अंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीरें- बीजेपी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार के प्रमुखों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए? क्या देश के राष्ट्रपति की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए? क्या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए? भगत सिंह और बाबा साहेब देश की सम्मानित हस्तियां और हमारे मार्गदर्शक हैं। इसलिए, यह कमरा दिल्ली के मुख्यमंत्री का है और सरकार के मुखिया के रूप में हमने उन्हें जगह दी है। आतिशी और अरविंद केजरीवाल जवाब देना मेरा काम नहीं है। मैं लोगों के प्रति जवाबदेह हूं।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिया जवाब
रेखा गुप्ता ने अपने सभी मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक की। उन्होंने दिखाया कि अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें अब भी वहां लगी हैं, बस उनकी जगह बदल दी गई है। इससे पहले महिला सम्मान योजना को लेकर भी आतिशी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना का वादा किया था, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।

आतिशी ने महिला सम्मान योजना का उठाया मुद्दा
आतिशी ने कहा कि हमने पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला। सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान वो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलीं। पीएम मोदी ने पहली कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना का वादा किया था, लेकिन यह वादा झूठा निकला। आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दी गई गारंटी ‘झूठी’ है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...