7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे', पीएम मोदी...

‘शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे’, पीएम मोदी के सामने नीतीश ने सुनाई लालू-राबड़ी राज की कहानी

Published on

भागलपुर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 को अपनी सरकार के गठन के बाद से राज्य में हुए विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने 2005 से पहले की बिगड़ी कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक तनाव और खस्ताहाल बुनियादी ढांचे की तुलना वर्तमान स्थिति से की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसे क्षेत्रों में हुए विकास के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 2005 से पहले शाम के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे। हिंदू-मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक तनाव आम बात थी। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि ट्रांसफर समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। भागलपुर के हवाई अड्‌डा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई।

पीएम मोदी ने दी बिहार को सौगात
भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया (36.45 किमी) रेल खंड के दोहरीकरण कार्य, इस्माइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज, मोतिहारी में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत स्वदेशी नस्लों के लिए उत्कृष्टता केंद्र और बरौनी में दुग्ध उत्पाद संयंत्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 10 हजार किसान उत्पादक संगठनों को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। इस दौरान सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाषण के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार से देशभर के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है, इसमें बिहार के 75 लाख से अधिक किसान भी शामिल हैं। यह केंद्र सरकार की बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिसमें सीधा किसानों को फायदा मिल रहा है।

सीएम नीतीश ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से ही कृषि पर जोर दिया है। इसके लिए कृषि रोड मैप बनाकर कृषि विकास कार्यक्रम चलाए गए। वर्तमान में चौथा कृषि रोड मैप क्रियान्वित है। कृषि रोड मैप लागू करने से कृषि का उत्पादन काफी बढ़ा है। साथ ही दूध, अंडा, मांस और मछली का उत्पादन भी बहुत बढ़ गया है। पहले हम यहां मछली दूसरे राज्यों से मंगाते थे। अब मछली के उत्पादन में हम आत्मनिर्भर हो गए हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है और बिहार के विकास में भी इनका सहयोग मिल रहा है। पिछले बजट में बिहार के लिए आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। इस वर्ष के बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना और पटना आईआईटी के विस्तार की घोषणा की गई। पिछले बजट में भी सरकार बनने के बाद भी बिहार को सहायता दी गई थी। इन सब चीजों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद देता हूं। बिहार की प्रगति में केंद्र का सहयोग सराहनीय है।

नीतीश कुमार के निशाने पर लालू-राबड़ी राज
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग यहां 24 नवंबर 2005 को सरकार में आए। हमलोगों की सरकार बनी थी तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं और सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। जब हमलोग पहली बार सरकार में आए थे तो उस समय क्या स्थिति थी? शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था, ये बुरा हाल था। समाज में हिंदू-मुस्लिम का भी झगड़ा वो लोग कराते रहते थे। वोट मुस्लिम का ले लेते थे लेकिन झगड़ा होते रहता था।

सीएम नीतीश ने कहा कि पढ़ाई की स्थिति खराब थी। उनलोगों के कार्यकाल में इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थीं और जो सड़कें थीं उनका बुरा हाल था। बिजली तो बहुत कम थी। देहाती इलाकों में कहां बिजली थी? राजधानी पटना में मुश्किल से 8 घंटे बिजली रहती थी। सरकार में आने के बाद हमलोगों ने काफी काम किया। राज्य में कहीं भी भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में काफी काम किया गया है। वर्ष 2005-06 में राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपया था। हमलोगों की सरकार तो 24 नवंबर 2005 में आई थी। हमलोगों ने लगातार काम किया और अब बिहार का बजट 3 लाख करोड़ से अधिक का हो गया है। प्रधानमंत्री जी का सब तरह से सहयोग मिल रहा है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...