11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यUP: जहां बजनी थी शहनाई वहां पसरा मातम, शादी का कार्ड बांटकर...

UP: जहां बजनी थी शहनाई वहां पसरा मातम, शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत

Published on

अंबेडकर नगर ,

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में रविवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रोशन लाल निषाद (40) और शिव प्रसाद निषाद (33) के रूप में हुई है. दोनों भटपुरा गांव के निवासी थे और शादी का कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे यह हादसा बलाईपुर गांव के पास हुआ. महरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में दोनों अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि रोशन लाल निषाद की बेटी की शादी 3 मार्च को होनी थी, और वो अपने पड़ोसी शिव प्रसाद निषाद के साथ शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे.

जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रोशन लाल की बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है. इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

 

 

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...