7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर: पत्नी को खेत में प्रेमी के साथ देखकर आगबबूला हुआ पति,...

बुलंदशहर: पत्नी को खेत में प्रेमी के साथ देखकर आगबबूला हुआ पति, मार दी दोनों को गोली

Published on

बुलंदशहर,

बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी सावित्री और उसके प्रेमी सरजीत (उर्फ सतीश) पर गोली चला दी. यह घटना खिदरपुर सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास हुई, जब सावित्री अपने बेटे को हाईस्कूल के पेपर दिलाने आई थी. बताया जा रहा है कि सावित्री पिछले लगभग एक साल से अपने पति को छोड़कर मायके अलीगढ़ में रह रही थीं और उसका प्रेमी भी वहीं रहता था.

घटना के दिन, सावित्री अपने प्रेमी के साथ अलीगढ़ से बुलंदशहर आई. बेटे को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद पास के खेत में बैठ गईं. उसी समय पति नरेश को यह खबर मिली कि उनकी पत्नी अपने प्रेमी खेत में बैठी है. इस बात से गुस्साए नरेश मौके पर पहुंची और दोनों पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से सावित्री और सरजीत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और आसपास चीख-पुकार मच गई.

शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई. घायल सरजीत का इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना पत्नी के प्रेम संबंध को लेकर हुई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि खिदरपुर गांव है एक युवक ने फायरिंग की. जिसमें एक महिला की मौत हो गई और शख्स घायल हो गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this