7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमहायुति 2.0 में क्यों अहसज महसूस कर रहे हैं एकनाथ शिंदे? कब...

महायुति 2.0 में क्यों अहसज महसूस कर रहे हैं एकनाथ शिंदे? कब थमेगा फडणवीस के साथ कोल्ड वॉर

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के दो महीने पूरे कर चुकी है लेकिन बीजेपी और शिवसेना के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चा के बाद अब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच कोल्ड वॉर (शीत युद्ध) की चर्चाओं ने राजनीतिक हलकों में गर्मी बढ़ा दी है। इस सब के बीच उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सुर्खियों में जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें हल्के में नहीं लिया जाए। शिंदे का कहना है कि आनंद दिघे और बाला साहेब ठाकरे के कार्यकर्ता हैं। 2022 में जिन लोग लोगों ने उन्हें हल्के में लिया था। उनका तांगा पलटा चुके है। शिंदे ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले ही उन्होंने भविष्यवाणी कर दी कि महायुति को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। महायुति को चुनावों में 232 सीटें मिली हैं।

शिंदे की नाराजगी के कारण
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या एकनाथ शिंदे 2022 में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार को पलटाने का हवाला देकर बीजेपी को चेतावनी दे रहे हैं या फिर अपनी अहमियत गिना रहे हैं। राजनीतिक हलकों में जो चर्चाएं हैं उसके अनुसार शिंदे की नाराजगी की एक वजह नहीं है। विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें सीएम बनने की उम्मीद थी। जब उन्हें सीएम की कुर्सी नहीं मिली तो वे चाहते थे कि गृह विभाग उन्हें मिले। फडणवीस ने यह विभाग अपने पास रखा। इसके बाद शिंदे को उम्मीद थी कि शिवसेना को सरकार में उचित सम्मान मिलेगा। इसके उलट दिसंबर में फडणवीस ने शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के कई फैसला का रिव्यू कर दिया। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई जब फडणवीस ने पालक मंत्री की नियुक्ति की तो इसमें भी शिवसेना की मांग के अनुरुप फैसले नहीं हुए। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अभी हाल ही में शिवसेना विधायकों की सुरक्षा घटाने की वजह से भी शिंदे नाराज है।

अपने गढ़ में असहज हैं शिंदे
शिंदे की नाराजगी की सिर्फ इतने कारण नहीं है बल्कि ठाणे में बीजेपी से जीतकर मंत्री बने गणेश नाईक को तवज्जो मिलने से भी वह खफा है। सोमवार को गणेश नाईक ने ठाणे में जनता दरबार लगाया। महाराष्ट्र की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीएम से डीसीएम होने पर शिंदे ने खुद को कॉमन मैन से डेडिकेटेड कॉमन मैन होने की बात कही थी लेकिन अभी तक वह स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि वह अब राज्य के मुखिया नहीं है। यही वजह है कि खुद को महायुति सरकार में असहज महसूस कर रहे हैं। पालक मंत्रियों के मुद्दे पर वह गृह मंत्री अमित शाह तक से मिल चुके हैं, लेकिन एकनाथ शिंदे को सबसे ज्यादा दिक्कत ठाणे में गणेश नाईक और दूसरे बीजेपी नेताओं की सक्रियता से हुई है। अब देखना है कि फडणवीस के साथ उनका कोल्ड वार किस मोड़ पर खत्म होता है? क्योंकि आगे स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। ठाणे में शिंदे जरूर चाहेंगे कि शिवसेना बड़े भाई की भूमिका में रहे क्योंकि लोकसभा चुनावों में जब बीजेपी ने खराब प्रदर्शन किया था तब भी शिंदे की शिवसेना का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...