10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश में दरिंदगी: चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची...

उत्तर प्रदेश में दरिंदगी: चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published on

अलीगढ़,

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान 42 वर्षीय अमित सिंह के रूप में हुई है, जो बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम की है. इस दौरान बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. जब परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया.

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर अलीगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this