10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमैं चायवाला हूं...आतिशबाजी, रंग-बिरंगी रोशनी, लेजर शो के बीच असम में PM...

मैं चायवाला हूं…आतिशबाजी, रंग-बिरंगी रोशनी, लेजर शो के बीच असम में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम

Published on

गुवाहाटी:

असम के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया।’झुमोर बिनंदिनी’ कार्यक्रम में प्रकाश, संगीत और लेजर शो के बीच आसमान में आतिशबाजी से नजारा दिलकश हो गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि चायवाले से बेहतर चाय की खुशबू और गुणवत्ता को कौन समझ सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि चराईदेव मोइदम को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया, हमारी सरकार में असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया। सरुसजाई स्टेडियम झूमर नृत्य पेश किया गया। चाय उपजाने वाले जनजाति समुदाय के लगभग 9,000 कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति ‘झुमोर बिनंदिनी’ ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

पीएम मोदी ने बजाया ड्रम
पीएम मोदी ने स्टेडियम में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच ‘धोमसा’ड्रम बजाया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह चाय बागान समुदाय के हमारे बहनों और भाइयों द्वारा बजाया जाने वाला एक पारंपरिक ढोल है। इस मौके पर पीएम मोदी को चाय बगान और आदिवासी समुदाय के दो प्रतीक भेंट किए गए। इनमें तीर-कमान और विभिन्न चाय की मिश्रित टोकरी ‘टुप्पा’ शामिल रही। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे के तहत यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। उनका स्वागत पारंपरिक ‘गमोसा’ (गमछा) से किया गया और विभिन्न जनजातियों और समुदायों के कलाकार उनका स्वागत करने के लिए रास्ते में खड़े रहे।

एडवांटेज असम का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री मंगलवार को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और दोपहर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राज्य ने ‘एडवांटेज असम 2.0 इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट समिट’ आयोजित की है। समिट की दोनों दीर्घाओं में राज्य के पारंपरिक उद्योगों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी होगी, जिसका शीर्षक ‘असम का गौरव’ होगा, और दूसरी दीर्घा में आधुनिक उद्योगों और बुनियादी ढांचे के विकास को दर्शाया जाएगा जिसका शीर्षक ‘असम का भविष्य’ होगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this