10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेश के गुंटूर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 4 मजदूरों...

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 4 मजदूरों की मौत

Published on

गुंटूर,

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पेडकाकनी स्थित श्री काली वनाश्रमम गोशाला में सोमवार को करंट लगने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गोशाला के जलाशय (संप) की सफाई कर रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मजदूर सफाई के दौरान जलाशय में उतरा और अचानक करंट की चपेट में आ गया. उसे बचाने के लिए तीन अन्य मजदूर भी अंदर गए, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मारे गए मजदूरों में से तीन की पहचान तेनाली के निवासियों के रूप में और एक की पहचान सत्तेनपल्ली के निवासी के रूप में हुई है.

जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. एसपी ने बताया, गोशाला में नियमित रूप से जलाशय की सफाई होती थी. लेकिन इस बार मोटर की मरम्मत के कारण एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया. उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य मजदूर भी करंट से झुलस गए और उनकी मौत हो गई.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this