9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयसिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, राउज एवेन्यू...

सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला

Published on

नई दिल्ली

1984 के सिख दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। 1984 सिख दंगा मामले में पिछली सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। सरस्वती विहार में 2 सिखों की हत्या के मामले में सज्जन को ये सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि, याचिकाकर्ता की तरफ से सज्जन को फांसी की मांग की गई थी। मामला 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान राज नगर इलाके में एक बाप-बेटे की हत्या का है, जिसमें कुमार दोषी करार दिए गए थे।

सज्जन पर 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में एक पिता-पुत्र की हत्या का आरोप था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया था। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को इस मामले में 12 फरवरी को दोषी करार दिया गया था। कोर्ट ने दंगा फैलाने, गैरकानूनी तौर पर भीड़ एकत्र करना और हत्या की धाराओं में दोषी ठहराया था।

सज्जन कुमार के वकील ने याचिकाकर्ता के वकील की फांसी की मांग का विरोध किया। कुमार के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल करीब 80 साल के हैं। दिल्ली कैंट केस मामले में उम्रकैद की सजा के दौरान उन्होंने जेल के अंदर गलत व्यवहार नहीं किया है। इसलिए उन्हें फांसी नहीं दी जाए।सज्जन कुमार को हत्या और घर को आग लगाने के मामले में उम्रकैद की दो सज़ा सुनाई गई। पीड़ितों को चोट पहुंचाने के अपराध के लिए सात साल की सजा सुनाई। इसके अलावा सज्जन पर 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...