13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस से मतभेद के बीच शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ...

कांग्रेस से मतभेद के बीच शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ शेयर की सेल्फी, जमकर की तारीफ

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस से बढ़ी तल्खियों की खबरों के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है. उन्होंने इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सेल्फी भी शेयर की.शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सेल्फी शेयर कर कहा कि ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत अच्छी रही. दोनों देशों के बीच लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी FTA चर्चा को दोबारा शुरू करने का स्वागत है. बता दें कि शशि थरूर ने इससे पहले केरल की पिनारई विजयन सरकार की तारीफ की थी. इसके बाद थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की भी तारीफ की थी.

हालांकि, केरल सरकार की तारीफ के बाद सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता थॉमस इसाक ने कहा था कि अगर थरूर कांग्रेस छोड़ते हैं तो वे केरल की राजनीति में अकेले नहीं रहेंगे. उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने दीजिए, लेकिन सीपीआई (एम) के लिए थरूर को स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है. हमारी पार्टी ने पहले भी कई कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया है. उन्होंने थरूर के इतने लंबे वक्त तक कांग्रेस में बने रहे को भी चमत्कार बताया है.

शशि थरूर ने क्या कहा था?
शशि थरूर ने बीते दिनों एक लेख में केरल की पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की आर्थिक नीतियों और स्टार्टअप इनिशिएटिव के लिए तारीफ की थी. इसी इंटरव्यू में थरूर ने यह स्पष्ट किया था कि वे कांग्रेस पर निर्भर नहीं हैं.

उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी मुझे चाहती है तो मैं पार्टी के लिए मौजूद रहूंगा. अगर नहीं तो मेरे पास करने के लिए अपने काम हैं. आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरे पास समय बिताने का कोई विकल्प नहीं है. मेरे पास विकल्प हैं. मेरे पास किताबें हैं, भाषण हैं, दुनिया भर से बातचीत के लिए निमंत्रण हैं.’ इसके बाद उन्हें राहुल गांधी ने तलब किया था.

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत रही. उन्होंने यह भी कहा कि वह बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दे सकते.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...