12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यराजस्थान: क्या इनके बाप का सदन है, जूते की नोक पर चलाएंगे...

राजस्थान: क्या इनके बाप का सदन है, जूते की नोक पर चलाएंगे विधानसभा , कांग्रेस नेता के बयान पर भावुक हो गए विधानसभा अध्यक्ष

Published on

जयपुर,

राजस्थान विधानसभा के अंदर सदन में आसान पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बोलते-बोलते भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे. बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कहा था कि क्या इनके बाप का सदन है, जूते की नोक पर विधानसभा चलाएंगे. इसके साथ ही वे विधानसभा अध्यक्ष के डायस पर चढ़ गए थे और कहा कि ये नाथूराम गोडसे की औलादें हैं.

आज यानी मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, “सहमति, असहमति पर विरोध होता है लेकिन सदन के लिए और अध्यक्ष के लिए आज जिन शब्दों का उपयोग हो रहा है, ऐसे वातावरण में कोई बात होना कितना उचित होगा.” उन्होंने आगे कहा, “मैं आप सबसे यही आग्रह करूंगा कि आप सब मेरे व्यक्तिगत नहीं बल्कि आसन का सम्मान करिए, जिससे यहां की परंपराएं जिंदा रहें.”

‘ऐसे शब्द सुनने के लिए…’
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “मैं तो छोटा सा कर्यकर्ता था, कॉलेज में पढ़ाता था और कल्पना नहीं किया था कि कभी यहां तक पहुंचूंगा. लेकिन मैं ऐसे शब्दों को सुनने के लिए आसन पर नहीं आया हूं. ये सब मैं आप लोगों पर छोड़ता हूं कि इस पर क्या किया जाए लेकिन इस पर कठोरतम विचार करने की जरूरत है.” उन्होंने आगे कहा कि मैं आप सबसे इतना ही आग्रह करता हूं कि सदन की मर्यादा के प्रति कटिबद्ध रहें

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this