12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमेरठ: शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, मच गया...

मेरठ: शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, मच गया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रोटी बनाने के दौरान थूके जाने को लेकर बवाल गच गया है। दरअसल, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद हंगामा मच गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो 21 फरवरी 2025 का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक को शादी समारोह में रोटियों पर थूकते हुए देखा गया।

वीडियो वायरल होते ही हंगामा
यह घटना मेरठ के दिल्ली रोड स्थित प्रेम ग्रीन मंडप की है, जहां 21 फरवरी को एक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में खाना बनाने वाले एक युवक को रोटियों पर थूकते हुए देखा गया। बारात में शामिल एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देने लगे। संगठन के नेता सचिन सिरोही ने पुलिस पर दबाव बनाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी देर रात गिरफ्तार
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान में आया था। आरोपी के खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। शादी में खाना बनाने का ऑडर लेने वाले ठेकेदार से आरोपी युवक की पहचान कर उस देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ थूककर रोटी बनाने के बारे में पूछताछ की जा रही है कि इसके पीछे उसका क्या मकसद था।

सिटी एसपी ने सभी मंडपों और रिजॉर्ट्स वालों को खाना बनाने वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने या उन्हें सही रखने के आदेश के साथ खाना बनाते समय निगरानी के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this