13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'छोड़ दो सरकारी नौकरी वाली मानसिकता', मोदी सरकार के मंत्री ने कह...

‘छोड़ दो सरकारी नौकरी वाली मानसिकता’, मोदी सरकार के मंत्री ने कह दी बड़ी बात, पीछे बड़ी वजह!

Published on

भारत में सरकारी नौकरी पाना एक बहुत बड़ी प्रतिष्ठा और सुरक्षा की बात होती है। लाखों-करोड़ों की संख्या में छात्र सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और आवेदन करते हैं लेकिन कड़वा सच ये है कि कुछ ही छात्र अपने इरादे में सफल हो पाते हैं। इस प्रक्रिया में ढेरों युवाओं के सपने, बहुत सारा कीमती समय और मेहनत बर्बाद हो जाती हैं, अब केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने युवाओं से इस मानसिकता को छोड़ देने के लिए कहा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी राज्य मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि साल 2021-22 में, दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिसमें से महज 38,850 लोगों को ही सरकारी नौकरी मिली, जोकि कुल आवेदनों का महज 0.21 प्रतिशत है। यह आंकड़ा लोकसभा में जितेंद्र सिंह जी ने पेश किया था।

अब, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्टार्टअप उत्सव के उद्घाटन में उन्होंने युवाओं से ‘सरकारी नौकरी की मानसिकता’ छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए और खुद का व्यवसाय यानी स्टार्टअप शुरू करना चाहिए। सिर्फ सरकारी नौकरी के पीछे भागना सही नहीं है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...